Kalki 2: कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी प्रभास की ‘कल्कि 2’? डायरेक्टर ने शूटिंग और रिलीज प्लान बता दिया
Kalki 2: प्रभास इस वक्त कई बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं. जिनमें से एक 'कल्कि' का सीक्वल भी है. यूं तो अबतक प्रभास ने शूट शुरू नहीं किया है, पर अब रिलीज प्लान का खुलासा हो गया है.
Kalki 2: पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास के लिए साल 2026 की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. इस साल आई उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ लोगों को लुभाने में नाकामयाब रही. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. हालांकि, एक फ्लॉप के बावजूद प्रभास के पास कई मेगा-बजट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइन लगी है. साल 2024 की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के दूसरे पार्ट का इंतजार किया जा रहा है. अब फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने ‘कल्कि’ सीक्वल के रिलीज प्लान का बड़ा खुलासा कर दिया है.
हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत करते हुए डायरेक्टर नाग अश्विन से ‘कल्कि 2’ को लेकर सवाल हुआ था. उनसे पूछा गया कि ‘कल्कि 2’ को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं. फिल्म के बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या है? शूटिंग कब पूरी होगी? जिसे लेकर डायरेक्टर ने कहा कि, ”हम अक्टूबर के बीच में रेगुलर शूटिंग शुरू कर रहे हैं, क्योंकि अब हमारे पास सभी एक्टर्स के लिए कॉल शीट तैयार हैं.
कब तक फिल्म की शूटिंग होगी पूरी?
इस दौरान प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2’ के डायरेक्टर नाग अश्विन ने यह भी बताया कि, ”इस साल की शुरुआत में, हमने कमल सर और बच्चन सर के अलग-अलग सीन शूट किए थे. हम प्रभास की कॉल शीट का इंतजार कर रहे थे. और अब वो मामला भी सुलझ गया है. उम्मीद है कि हम अगले साल के बीच यानी 2027 तक पूरी शूटिंग खत्म कर लेंगे. जिसके बाद फिर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे. पहले शूटिंग पूरी कर लें, एक बार वह हो जाए, तो हम रिलीज की तारीख के बारे में बात कर सकते हैं.”
कब फिल्म को रिलीज करने की है प्लानिंग?
हालांकि, डायरेक्टर ने रिलीज डेट को लेकर कुछ नहीं कहा, पर हिंट दिया है कि 2028 में ही कल्कि के दूसरे पार्ट को लाया जाएगा. साथ ही क्लियर किया कि फिल्म में कोई नई चीजें नहीं जोड़ी जा रही हैं. हम उसी कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं जिसे हमने शुरू किया था. और उसमें पहले से ही बहुत सारे किरदार हैं. आखिर में उन्होंने यह भी कहा कि- ” यह सिर्फ एक फ्रेंचाइजी से कहीं ज्यादा है. मुझे लगता है कि हम एक दुनिया बनाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ-कुछ ‘कल्कि’ यूनिवर्स जैसी. हम अलग-अलग कहानियों पर काम कर रहे हैं. उन्हें एक साथ लाने और इस बड़ी दुनिया को विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं.
दरअसल ‘द राजा साब’ के असफल होने के बावजूद, प्रभास का लाइन-अप इतना शानदार है कि फैंस को पूरी उम्मीद है. जल्द एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं.




