Lock Upp 2 Top 3 Finalists: ‘लॉकअप 2’ के टॉप-3 कंटेस्टेंट के नाम लीक, शिल्पा शिंदे हुईं बाहर! जानिए 1 करोड़ जीतने की रेस में कौन-कौन

Lock Upp 2 Top 3 Finalists: ‘लॉकअप 2’ के टॉप-3 कंटेस्टेंट के नाम लीक, शिल्पा शिंदे हुईं बाहर! जानिए 1 करोड़ जीतने की रेस में कौन-कौन

Lock Upp 2 Top 3 Finalists: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के अंतिम तीन खिलाड़ियों की सूची लीक होने का दावा किया जा रहा है. चलिए जानते हैं कि किन तीन नामों की चर्चा हो रही है.

Lock Upp 2 Top 3 Finalists: नेटफ्लिक्स शो ‘लॉकअप 2’ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और ट्रॉफी जीतने की जंग अब बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गई है. फिनाले से ठीक पहले शो के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स के नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत ने फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है और वो इस सीजन के टॉप-3 फाइनलिस्ट बन गए हैं. इस अपडेट के सामने आते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई है, क्योंकि विनर की रेस में सबसे आगे मानी जा रही शिल्पा शिंदे फिनाले की दौड़ से बाहर हो गई हैं.

ऐसा बताया जा रहा है कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे चौथे नंबर पर आकर शो से बेघर हो गई हैं. उनसे ठीक पहले राम कपूर भी एलिमिनेट होकर बाहर हो चुके थे. राम कपूर के जाने के बाद घर में केवल चार कंटेस्टेंट (शिल्पा, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत) ही बचे थे. शिल्पा शिंदे का इस तरह फिनाले से ठीक एक कदम दूर आकर बाहर होना उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है. पूरे सीजन में अपने बेबाक अंदाज, तीखी बहसों और व्यक्तिगत खुलासों से सुर्खियां बटोरने वाली शिल्पा इस बार ट्रॉफी की रेस से चूक गईं.

कौन मारेगा बाजी?

अब जेल (शो) के अंदर केवल तीन ही खिलाड़ी बचे हैं- शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत. इन तीनों ही कंटेस्टेंट्स का सफर एक-दूसरे से पूरी तरह अलग रहा है, जिससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है कि इस बार 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी और विनर का ताज किसके सिर सजेगा. जहां शिवांगी जोशी के पास टीवी इंडस्ट्री और फैंस का बहुत बड़ा सपोर्ट बेस है. वहीं श्रेया कालरा ने हर मुश्किल टास्क में खुद को साबित करके दिखाया है. दूसरी तरफ विवादों में रहने के बावजूद योगेश रावत इस सीजन के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

मैं शर्म में जी रही थी… बुलिमिया से जूझ रही थीं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद, अब बयां किया दर्द

बादशाह की दूसरी शादी टूट रही है? पत्नी ईशा रिखी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- खामोशी का मतलब ये नहीं

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक टॉप-3 फाइनलिस्ट्स के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन अगर सोशल मीडिया पर आए ये लीक्स सच साबित होते हैं, तो अब सीधा मुकाबला शिवांगी, श्रेया और योगेश के बीच ही देखने को मिलेगा.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More