‘मैं वापस आऊंगा’ के बाद फिर जमेगी शरवरी वाघ और वेदांग रैना की जोड़ी, इम्तियाज अली की नई फिल्म की अपडेट

‘मैं वापस आऊंगा’ के बाद फिर जमेगी शरवरी वाघ और वेदांग रैना की जोड़ी, इम्तियाज अली की नई फिल्म की अपडेट

'मैं वापस आऊंगा' एक सरप्राइज हिट फिल्म रही है. इसमें शरवरी वाघ और वैदांग रैना को साथ में खूब पसंद किया गया. अब एक बार फिर से दोनों की जोड़ी पर्दे पर दिखाई दे सकती है. जान लेते हैं कि इम्तियाज अली की नई अपकमिंग फिल्म को लेकर क्या आ रहा है अपडेट.

‘मैं वापस आऊंगा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया. इम्तियाज अली निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में अभिनेत्री शरवरी वाघ और एक्टर वेदांग रैना ने लव कपल का रोल प्ले किया है. दोनों को फैंस ने खूब सराहा. अब वो फिर से साथ आने के लिए तैयार हैं और ये फिल्म भी इम्तियाज अली की ही होगी. कहा जा रहा है कि इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं और पटकथा को फाइनल करने के साथ ही कलाकारों को भी कास्ट किया जा चुका है.

‘मैं वापस आऊंगा’ में वेदांग और शरवरी के किरदार सादगी से भरे हुए थे. उन्होंने एक बेहद खूबसूरत और दर्द से भरी लव स्टोरी को पर्दे पर रिप्रेजेंट किया जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई, अब अगर एक बार फिर से वो किसी रोमांटिक ड्रामा में साथ आते हैं तो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ना लाजिमी है. जान लेते हैं उनकी नई फिल्म का अपडेट.

शरवरी और वेदांग की बनेगी जोड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इम्तियाज अली के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की सभी प्रमुख तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और फिल्म अपने अंतिम प्री-प्रोडक्शन फेज में है. टीम शूटिंग शुरू करे से पहले इसके प्रोडक्शन की प्लानिंग, शेड्यूलिंग, लोकेशन पर फोकस कर रही है. जानकारी सामने आई है कि नवंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी जाएगी.

ये कहानी भी होगी इमोशन से जुड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इम्तियाज अली की ये अपकमिंग फिल्म भी एक रोमांटिक लव ड्रामा होगी, जिसमें शरवरी और वेदांग बिल्कुल फिट बैठते हैं. सभी इस फिल्म के लेकर एक्साइटेड हैं. हालांकि फिल्म का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है. बस ये जानकारी सामने आई है कि फिल्म प्रेम कहानी बेस्ड होगी और इसकी पटकथा लिखने में निर्देशक कई महीनों से काम कर रहे थे. फिलहाल अभी तक इसे लेकर किसी तरह का कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.

‘मैं वापस आऊंगा’ ओटीटी रिलीज

वेदांग रैना, शरवरी वाघ, नसीरूद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. जानकारी के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.

बंटवारे के दौरान की प्रेम कहानी

‘मैं वापस आऊंगा’ में बंटवारे के दौरान की प्रेम कहानी दिखाई गई है. जिसमें सच्चा प्यार और बिछड़ने का दर्द छुपा है. इसमें एक ऐसे बुजुर्ग की कहानी है जो याद्दाश्त खोने की समस्या से पीड़ित हैं, जो पाकिस्तान के अपने बचपन के घर जाना चाहता है. इसी दौरान उसकी बिछड़ी हुई प्रेम कहानी सामने आती है.

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More