खान सर को बड़ा झटका! कोचिंग सेंटर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, मैनेजर सहित 3 स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया

खान सर को बड़ा झटका! कोचिंग सेंटर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, मैनेजर सहित 3 स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया

पटना के कदमकुआं थाना पुलिस ने खान सर के कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा कर मैनेजर सहित 2 अन्य लोगों से पूछताछ के लिए थाने बुलाया है. नोटिस में लिखा हुआ है कि अगर वह तय समय तक थाने नहीं पहुंचते है, तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Patna Khan Sir News: बिहार की राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग संचालकों के बीच विवाद के मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है. इसी कड़ी में कदमकुआं थाना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के बाहर नोटिस चस्पा कर तीन लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है. इन लोगों को पुलिस ने 5 दिनों के अंदर थाने पहुंचकर अपने पक्ष रखने के लिए कहा है. ऐसे नहीं करने पर पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है.

पुलिस के अनुसार, ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद द्वारा दर्ज कराए गए मामले में यह कार्रवाई की गई है. नोटिस के जरिए पुलिस ने खान सर के कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल स्टडीज (KSG) के मैनेजर कन्हैया सहित स्टाफ अंकित और अजीत को शुक्रवार शाम 4 बजे तक कदमकुआं थाना में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है. KSG कोचिंग पर हमला, तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में कन्हैया ने ही FIR दर्ज कराई थी.

खान सर के कोचिंग पर नोटिस चस्पा

नोटिस में लिखा गया है कि पूछताछ के क्रम में आपका सहयोग नहीं मिल रहा है. मौखिक और लिखित जानकारी देने के बाद भी आप थाने में नहीं आए. आप थाने में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करें. इसके अलावा नोटिस में यह भी लिखा है कि अगर आप बिना उचित कारण के नोटिस का अनुपालन नहीं करते हैं, तो आपके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए आप खुद ही जिम्मेदार होंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार कोचिंग वॉर में नया मोड़ खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

रौशन आनंद के भाई की संदिग्ध हालत में मौत

बता दें कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. जिसने मामले को और पेचीदा बना दिया है.

रूपेश कुमार
रूपेश कुमार

लेखक TV9 भारतवर्ष में बिहार और झारखंड के ब्यूरो हेड हैं. इसके पहले वर्षों तक न्यूज़18 में काम किया है. लगभग तीन दशक से टीवी पत्रकारिता में फील्ड, डेस्क और वर्षों तक एंकरिंग भी करते रहे हैं.

Read More