एक साथ लॉन्च होंगे 6 नए चेहरे! पहला प्यार दूसरी बार फिल्म से लव रंजन करने जा रहे बड़ा धमाका

एक साथ लॉन्च होंगे 6 नए चेहरे! पहला प्यार दूसरी बार फिल्म से लव रंजन करने जा रहे बड़ा धमाका

लव रंजन अपनी फिल्मों के जरिए फैंस को खूब एंटरटेन करते आए हैं. अब वे एक खास फिल्म के साथ आने की तैयारी में हैं. उनकी फिल्म पहला प्यार दूसरी बार के जरिए वे 6 नए चेहरों को लॉन्च करने जा रहे.

Luv Ranjan Upcoming Movie: लव रंजन फिल्म इंडस्ट्री का नामी चेहरा हैं और पिछले डेढ़ देशक से यूनिक फिल्मों के साथ फैंस का एंटरटेनमेंट करते आ रहे हैं. उनकी फिल्मों में जो नयापन होता है वो फैंस को हमेशा रास आता है. लव रंजन ने कई फिल्में की हैं. इस साल ही उन्होंने फैंस के लिए कॉकटेल 2 फिल्म का लेखन और निर्माण किया था. अब एक्टर नई फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं. इसकी खास बात ये है कि इस फिल्म में 6 नए चेहरे नजर आएंगे. इन 6 नए चेहरों की अनाउंसमेंट कर दी गई है.

लव रंजन की इस नई फिल्म का नया टाइटल पहला प्यार दूसरी बार रखा गया है. इस फिल्म में 6 नए चेहरों को लॉन्च किया जा रहा है और सभी के नाम की अनाउंसमेंट भी हो गई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर क्या नई डिटेल्स आई हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Luv Films (@luv_films)

पहला प्यार दूसरी बार की आई डिटेल्स

लव रंजन की फिल्म पहला प्यार दूसरी बार फिल्म को लेकर डिटेल्स आ गई हैं. प्रोडक्शन हाउस ने ना सिर्फ फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है. फिल्म की डिटेल्स साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा- ‘पुराने क्रश, पापी दोस्त और पहला प्यार. रेड फ्लैग्स ही रेड फ्लैग्स. पहला प्यार दूसरी बार सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर 2026 से.’ इसी के साथ फिल्म के 6 नए चेहरों के नामों की अनाउंसमेंट भी कर दी गई है. इस फिल्म के जरिए स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, अलिशा चोपड़ा, कुणाल वैद, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा अपना डेब्यू करेंगे. फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से लव रंजन और अंकुर गर्ग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अमोल पराशर को बर्थडे विश कर कोंकणा सेन शर्मा ने रिलेशनशिप ऑफिशियल की? फैंस कर रहे ऐसी बातें

लव रंजन की अपकमिंग फिल्में कौन सी हैं?

लव रंजन की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्मों में कई सारी फिल्में शामिल हैं. वे सौरव गांगुली की बायोपिक का निर्माण कर रहे हैं जिसमें राजकुमार राव का लीड रोल है. इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं. लव ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है. वे प्यार का पंचनामा, सोनू की टीटू की स्वीटी और तू झूठी मैं मक्कार जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More