Race 4: आमिर खान की ही नहीं, ‘रेस 4’ में होगी इन 2 सितारों की भी एंट्री, आ गया बड़ा अपडेट
Race 4 Update: 'रेस 4' से आमिर खान का नाम का जुड़ रहा है. हालांकि, आमिर के अलावा बॉलीवुड के दो और पॉपुलर चेहरे इस फिल्म में नजर आ सकते हैं. जानिए इस पिक्चर को लेकर क्या कुछ नई जानकारी सामने आई है.
Race 4 Update: ‘रेस’ बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है. इसके शुरुआती दो पार्ट में सैफ अली खान नजर आए थे और तीसरे पार्ट में उनकी जगह सलमान खान दिखे थे. अब ऐसी खबर है कि मेकर्स इस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट लाने वाले हैं, जिसमें इस बार न तो सलमान होंगे और न ही सैफ. इन दोनों की जगह आमिर खान दिखेंगे. अब एक नई रिपोर्ट के हवाले से ये भी खबर है कि आमिर के साथ-साथ फिल्म में नए जनरेशन के दो एक्टर्स भी दिख सकते हैं. वो दो एक्टर्स कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ हैं.
पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया कि आमिर खान के साथ-साथ सिद्धार्थ और टाइगर ने भी स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें पसंद भी आई है. आमिर के बारे में तो ये भी कहा गया कि उन्हें आइडिया काफी ज्यादा पसंद आया और वो राइटर्स के साथ मिलकर स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं. वो कहानी को और बेहतर बनाने के लिए जुड़े हुए हैं. अभी ये फिल्म बिल्कुल शुरुआती स्टेज पर है, लेकिन कहा जा रहा है कि आमिर, सिद्धार्थ और टाइगर, ये तीनों ही फिल्म में दिख सकते हैं.
View this post on Instagram
प्री-प्रोडक्शन काम शुरू
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये भी कहा गया कि ये एक ऐसी थ्रिलर फिल्म होगी, जो भारत में पहले कभी नहीं बनी. मेकर्स का मकसद इस फ्रेंचाइजी को एक नए लेवल पर ले जाना है, साथ ही ऑडियंस को कुछ फ्रेश परोसना है. बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम भी शुरू कर दिया है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-
फिल्मों में कितना बदल गया बहन-भाई का किरदार? यश-नयनतारा ने Toxic में लिखी रिश्ते की नई कहानी
मिर्जापुर: द मूवी से हैवान तक, सितंबर में रिलीज के लिए तैयार हैं ये 5 धांसू फिल्में
‘रेस 4’ का डायरेक्टर कौन?
जहां एक तरफ फिल्म में आमिर लीड रोल निभाएंगे, तो दूसरी तरफ इस पिक्चर से विजय कृष्ण आचार्य का नाम भी जुड़ रहा है. कहा जा रहा है कि वो डायरेक्शन की कमान संभालेंगे. इससे पहले भी वो और आमिर एक साथ काम कर चुके हैं. साल 2013 में आमिर की ‘धूम 3’ को उन्होंने ही डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 558 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इसी के साथ ये दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली भारत की पहली फिल्म बन गई थी.




