Love and War: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की ‘लव एंड वॉर’ के लिए नई जंग शुरू, तीन दिग्गज मैदान में, कौन मारेगा बाजी?

Love and War: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की ‘लव एंड वॉर’ के लिए नई जंग शुरू, तीन दिग्गज मैदान में, कौन मारेगा बाजी?

Love And War Distribution Rights: संजय लीला भंसाली की बड़े बजट की फिल्म 'लव एंड वॉर' के डिस्ट्रिब्यशन राइट्स के लिए तीन बड़ी कंपनियां रेस में हैं. अभी 300 करोड़ के आस पास बातचीत की जा रही है.

Love And War Distribution Rights: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं. रणबीर की ‘रामायाण: पार्ट 1’ के बाद ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होने वाली है, लेकिन इसके डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के लिए अभी से ही तीन बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों के बीच जंग शुरू हो गई है.

धर्मा प्रोडक्शन्स, जी स्टूडियोज़ और पेन मरुधर (पेन स्टूडियोज़) संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर‘ के डिस्ट्रिब्यूश राइट्स को खरीदने की रेस में हैं. वैरायटी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है कि इस फिल्म के लिए बोली लगाने वाले लगभग 300 करोड़ रुपये के आसपास बातचीत कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज़ में अभी करीब 5 महीने का वक्त बाकी है. अभी से ही मेकर्स ने अपनी लागत को वसूलने की शुरुआत कर दी है. रिलीज़ से पहले मेकर्स जितना ज्यादा पैसा राइट्स से कमा लेंगे, थिएटर में कमाने का दबाव उतना ही कम रहेगा.

200 करोड़ पहले ही कमा चुकी है ‘लव एंड वॉर’

थिएट्रिकल डिस्ट्रिब्यूशन पर कितने सौ करोड़ में बात बनेगी, ये तो डील डन होने के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन ‘लव एंड वॉर’ रिलीज़ से कई महीने पहले ही करीब 200 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 130 करोड़ रुपये में अपने नाम किए हैं. वहीं फिल्म के म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स से मेकर्स ने करीब 70 से 80 करोड़ रुपये की कमाई की है.

रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म ‘सावरिया’ का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने ही किया था. वहीं आलिया भट्ट भी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में संजय लीला भंसाली के साथ काम कर चुकी हैं. अब दोनों रणबीर और आलिया साथ में भंसाली के साथ काम कर रहे हैं. वहीं विकी कौशल अपने करियर में पहली बार भंसाली के निर्देशन में काम कर रहे हैं. हालांकि विकी, आलिया के साथ ‘राजी’ में और रणबीर के साथ ‘संजू’ में पहले काम कर चुके हैं.

कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’?

‘लव एंड वॉर’ का फैंस लंबे वक्त से इंतज़ार कर रहे हैं. पहले ये फिल्म 2025 के क्रिसमस पर रिलीज़ होनी थी. बाद में इसे 20 मार्च 2026 के लिए पोस्टपोन कर दिया गया. हालांकि मार्च में भी फिल्म नहीं आ सकी. अब मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म 21 जनवरी 2027 को बड़े पर्दे पर आएगी. ये फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल में भी रिलीज़ की जाएगी.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More