Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया : भारतीय दूतावास

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates:  यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया : भारतीय दूतावास

अमित शाह सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. CM योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के गोमती तट पर 14 दिवसीय 'उत्तराखंड महोत्सव' का उद्घाटन करेंगे.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 09 Nov 2026 05:46 AM (IST)

    यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया : भारतीय दूतावास

    यमन के हुदैदाह और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और वे सभी स्वदेश लौट रहे हैं. यमन स्थित भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में बताया, सभी नाविक सुरक्षित और स्वस्थ हैं तथा भारत लौट रहे हैं. दूतावास हमारे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में मिले बहुमूल्य सहयोग और निरंतर समर्थन के लिए सभी संबंधित लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करता है.भारत ने कहा था कि यमनी तट के नजदीक एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ है कि सुरक्षित निकाले गए 19 नाविकों में वे 14 लोग शामिल हैं या नहीं.

  • 09 Nov 2026 04:14 AM (IST)

    स्मॉग की चादर से ढका हुआ है दिल्ली

    दिल्ली: शहर स्मॉग की चादर से ढका हुआ है. ये तस्वीरें इंद्रलोक इलाके की हैं.

  • 09 Nov 2026 01:49 AM (IST)

    ठाणे के रहेजा गार्डन रिहायशी परिसर की 8वीं, 9वीं और 10वीं मंजिल पर लगी आग

    ठाणे के रहेजा गार्डन रिहायशी परिसर की 8वीं, 9वीं और 10वीं मंजिल पर आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंचे.

  • 09 Nov 2026 01:47 AM (IST)

    मुंबई के डोंगरी के हाजी कासम चॉल में एक गैरेज में लगी आग

    महाराष्ट्र के मुंबई के डोंगरी के हाजी कासम चॉल में एक गैरेज में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

  • 09 Nov 2026 12:29 AM (IST)

    नागपुर के ‘साई डायनामिक्स TVS’ शोरूम में भीषण आग लगी

    नागपुर के सावरकर नगर में, देव नगर चौक के पास स्थित ‘साई डायनामिक्स TVS’ शोरूम में भीषण आग लग गई। इस आग में कई दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए. बताया जा रहा है कि आग शोरूम के शेड में पटाखों की वजह से लगी और फिर परिसर के निचले हिस्से तक फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है.

  • 09 Nov 2026 12:27 AM (IST)

    नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में लगी आग

    दिल्ली: नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में रात 8:33 बजे आग लग गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

  • 09 Nov 2026 12:04 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के छात्र को किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में जेएनयू के छात्र को गिरफ्तार किया.

  • 09 Nov 2026 12:02 AM (IST)

    अमित शाह आज गुजरात में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 1,024 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 1,024 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के गोमती तट पर 14 दिवसीय ‘उत्तराखंड महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे. यह महोत्सव 9 से 22 नवंबर तक चलेगा, जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति और विभिन्न हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगेगी. आज देश के कई हिस्सों में गोवर्धन पूजा का पावन त्योहार मनाया जाएगा. कैंसर के इलाज को सस्ता और सुलभ बनाने के लिए 137 दवाओं पर व्यापार मार्जिन (Trade Margin) को सीमित करने की नई कीमतें 9 नवंबर यानी आज से प्रभावी हो जाएंगी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर 2026 को भोपाल में आयोजित ‘गोवर्धन पर्व’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे राज्य के पशुपालकों का सम्मान करेंगे और डीबीटी (DBT) के माध्यम से ₹65 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण (ट्रांसफर) करेंगे. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें…

Published On - Nov 09,2026 12:00 AM IST

Follow Us