Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: उत्तराखंड हमारे देश का सांस्कृतिक हृदय भी है… स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह
अमित शाह सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. CM योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के गोमती तट पर 14 दिवसीय 'उत्तराखंड महोत्सव' का उद्घाटन करेंगे.
LIVE NEWS & UPDATES
-
मुजफ्फरनगर में डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में दीवाली की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ये मामला तितावी थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार हरियाणा से हरिद्वार जा रहा था. इस बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, और उसमें आग लग गई थी.
-
पश्चिम बंगाल में फिर एनकाउंटर, नाबालिग से रेप-मर्डर का आरोपी दिलीप रॉय ढेर
पश्चिम बंगाल में तगड़े पुलिस एनकाउंटर में एक नाबालिग लड़की के रेप और मर्डर में शामिल आरोपी को मारा गिराया गया. आधी रात को, रायगंज ज़िला पुलिस को जानकारी मिली कि इस मामले का आरोपी दिलीप रॉय गौरी ग्राम पंचायत के पास छिपा हुआ है. इसके बाद, पुलिस ने सुबह करीब 3:30 बजे इलाके में रेड मारी. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम की मौजूदगी को भांपकर, आरोपी ने बंदूक से गोली चला दी पुलिस टीम ने भी खुद के बचाव में गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए रायगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. यह हाल में बंगाल में हुआ चौथा पुलिस एनकाउंटर है.
-
‘विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा उत्तराखंड’, स्थापना दिवस पर PM मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘हमारी यह देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है. मनोरम पर्वतीय परिदृश्यों, पवित्र नदियों और पावन चारधाम के साथ-साथ यह प्रदेश अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए भी विशिष्ट पहचान रखता है.
उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारी यह देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। मनोरम पर्वतीय परिदृश्यों, पवित्र नदियों और पावन चारधाम के साथ-साथ यह प्रदेश अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए भी विशिष्ट पहचान रखता है।
राज्य के परिश्रमी, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रकृति एवं संस्कृति प्रेमियों का यह प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर तेज गति से आगे बढ़ता रहेगा।
यह विशेष अवसर राज्य के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2026
-
दिवाली की रात मुंबई में आग का कहर, दमकल विभाग को मिलीं 25 से ज्यादा कॉल
महाराष्ट्र के मुंबई में दिवाली की रात आग लगने की 25 से ज़्यादा घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अंधेरी, डोंगरी, कांदिवली और विद्याविहार के इलाके शामिल हैं. ये घटनाएं पटाखों और अन्य कारणों से हुईं. दमकल विभाग इन घटनाओं पर कार्रवाई कर रहा है और आग को काबू में लाने की कोशिश कर रहा है.
-
जम्मू की नेहरू मार्केट में आग का तांडव, देखते ही देखते 12 दुकानें राख
दीपावली की रात जम्मू में आग ने जमकर कहर बरपाया. शहर के ऐतिहासिक वेयरहाउस नेहरू मार्केट में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब एक दर्जन दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
-
दिल्ली में धुंध और प्रदूषण का डबल अटैक, सुबह से ही विजिबिलिटी में गिरावट
दिवाली पर हुई भारी आतिशबाजी के बाद दिल्ली में धुएं और धुंध की मोटी परत छाई हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सड़कों पर विज़िबिलिटी कम है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) आज से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकती है.
Delhi: Traffic moves amid high pollution levels in the national capital.
(Visuals from ITO) https://t.co/6SAHEuyUWO
— IANS (@ians_india) November 9, 2026
-
ठाणे में आग की घटना के बाद आज से रॉकेट पटाखों पर प्रतिबंध
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के वागले एस्टेट स्थित रहेजा गार्डन परिसर की 17 मंजिला ‘कार्लाइल’ इमारत में रविवार रात करीब 8:30 बजे भीषण आग लग गई. आठवीं मंजिल पर लगी आग कुछ ही देर में 14वीं मंजिल तक फैल गई. ठाणे और मुंबई अग्निशमन दल की 10 से 15 गाड़ियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद ठाणे के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने जिले में रॉकेट और हवा में आतिशबाजी करने वाले पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. साथ ही अन्य पटाखे केवल खुले मैदानों में ही फोड़ने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं.
-
यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया : भारतीय दूतावास
यमन के हुदैदाह और सना में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और वे सभी स्वदेश लौट रहे हैं. यमन स्थित भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में बताया, सभी नाविक सुरक्षित और स्वस्थ हैं तथा भारत लौट रहे हैं. दूतावास हमारे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में मिले बहुमूल्य सहयोग और निरंतर समर्थन के लिए सभी संबंधित लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करता है.भारत ने कहा था कि यमनी तट के नजदीक एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं. हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ है कि सुरक्षित निकाले गए 19 नाविकों में वे 14 लोग शामिल हैं या नहीं.
-
स्मॉग की चादर से ढका हुआ है दिल्ली
दिल्ली: शहर स्मॉग की चादर से ढका हुआ है. ये तस्वीरें इंद्रलोक इलाके की हैं.
#WATCH | Delhi: A layer of smog engulfs the city. Visuals are from the Inderlok area. https://t.co/JWxlbueSnx
— ANI (@ANI) November 8, 2026
-
ठाणे के रहेजा गार्डन रिहायशी परिसर की 8वीं, 9वीं और 10वीं मंजिल पर लगी आग
ठाणे के रहेजा गार्डन रिहायशी परिसर की 8वीं, 9वीं और 10वीं मंजिल पर आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंचे.
#WATCH | Thane: Fire tenders arrived at the spot after a fire broke out on the 8th, 9th and 10th floors of the Raheja Garden residential complex in Thane. Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde also arrived at the scene. https://t.co/aRjEDPgdkk
— ANI (@ANI) November 8, 2026
-
मुंबई के डोंगरी के हाजी कासम चॉल में एक गैरेज में लगी आग
महाराष्ट्र के मुंबई के डोंगरी के हाजी कासम चॉल में एक गैरेज में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Fire tenders arrive at the spot after a fire breaks out at a garage in Haji Kasam Chawl, Dongri. https://t.co/orMfFiWaBe
— ANI (@ANI) November 8, 2026
-
नागपुर के ‘साई डायनामिक्स TVS’ शोरूम में भीषण आग लगी
नागपुर के सावरकर नगर में, देव नगर चौक के पास स्थित ‘साई डायनामिक्स TVS’ शोरूम में भीषण आग लग गई। इस आग में कई दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए. बताया जा रहा है कि आग शोरूम के शेड में पटाखों की वजह से लगी और फिर परिसर के निचले हिस्से तक फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है.
#WATCH | Maharashtra | A major fire broke out at the Sai Dynamics TVS showroom in Savarkar Nagar, near Dev Nagar Square in Nagpur. Several two-wheelers were gutted in the blaze. The fire reportedly started in the showroom’s shed due to firecrackers and subsequently spread to the lower section of the premises, causing extensive damage.
— ANI (@ANI) November 8, 2026
-
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में लगी आग
दिल्ली: नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में रात 8:33 बजे आग लग गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.
#WATCH | Delhi: Fire tenders reached the spot after a fire broke out in a rubber factory in Narela Industrial Area at 8:33 pm.
(Source: Fire officer) https://t.co/hSVPr7bFSH
— ANI (@ANI) November 8, 2026
-
दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के छात्र को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में जेएनयू के छात्र को गिरफ्तार किया.
-
अमित शाह आज गुजरात में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 1,024 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 1,024 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के गोमती तट पर 14 दिवसीय ‘उत्तराखंड महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे. यह महोत्सव 9 से 22 नवंबर तक चलेगा, जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति और विभिन्न हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगेगी. आज देश के कई हिस्सों में गोवर्धन पूजा का पावन त्योहार मनाया जाएगा. कैंसर के इलाज को सस्ता और सुलभ बनाने के लिए 137 दवाओं पर व्यापार मार्जिन (Trade Margin) को सीमित करने की नई कीमतें 9 नवंबर यानी आज से प्रभावी हो जाएंगी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर 2026 को भोपाल में आयोजित ‘गोवर्धन पर्व’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे राज्य के पशुपालकों का सम्मान करेंगे और डीबीटी (DBT) के माध्यम से ₹65 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण (ट्रांसफर) करेंगे. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें…
Published On - Nov 09,2026 12:00 AM IST



