Salman Khan Film Titled Monster: सलमान खान की अगली फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ होगा, भाईजान खुद कर रहे खतरनाक स्टंट
सलमान खान इस वक्त साउथ सिनेमा के प्रोड्यूसर दिल राजू की जिस फिल्म में काम कर रहे हैं, उसके टाइटल का पता चल गया है. फिल्म का नाम 'मॉन्सटर' रखा गया है. सलमान खुद फिल्म के स्टंट शूट कर रहे हैं.
Salman Khan Film Name Monster: फिल्म ‘सिकंदर’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद सलमान खान ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ बनाई थी. बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया. मगर लंबा वक्त गुज़र जाने के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख पाई है. इस बीच कुछ महीने पहले सलमान ने ऐलान किया कि उन्होंने साउथ के प्रोड्यूसर दिल राजू की एक फिल्म साइन कर ली है. तब से भाईजान अपनी इसी फिल्म की शूटिंग में बिज़ी हैं. फिल्म का ऐलान हुआ था, लेकिन टाइटल का खुलासा नहीं किया गया था. पर अब इस फिल्म के नाम का खुलासा भी हो गया है. सलमान की अगली फिल्म का नाम ‘मॉन्सटर’ होगा.
सलमान खान और दिल राजू की इस फिल्म को वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मेकर्स ने सलमान की इस फिल्म का टाइटल ‘मॉन्सटर’ रखा है. सलमान इन दिनों फिल्म के सेट पर ही ज्यादा वक्त गुज़ार रहे हैं और एक्शन सीन शूट कर रहे हैं. सलमान स्टंट सीन के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग भी खुद ही कर रहे हैं. सलमान की ये फिल्म पैन इंडिया होगी. इसे हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल में भी रिलीज़ किया जाएगा. रिपोर्ट में सोर्स ने बताया, “सलमान अभी हर चीज़ में खुद शामिल हैं. वो नहीं चाहते कि शेड्यूल की रफ्तार बिगड़े.”
View this post on Instagram
बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक
रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान खान के बॉडी डबल को हाल ही में हार्ट अटैक आया था. वो फिल्म की एक्शन टीम का अहम हिस्सा थे. पर उनके बीमार होने की वजह से शेड्यूल बिगड़ने का खतरा था, इसलिए सलमान ने कई स्टंट खुद ही करने का फैसला किया. एक्शन सीन्स काफी बड़े स्केल के हैं, ऐसे में मेकर्स ने सेफ्टी प्रोटोकॉल्स को और भी मजबूत कर दिया है. इसके साथ ही किसी अन्य स्टंटमैन की तलाश शुरू कर दी गई है.
शाहरुख के बाद सलमान संग नयनतारा
इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा नज़र आने वाली हैं. नयनतारा इससे पहले शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी हिट ‘जवान’ में काम कर चुकी हैं. उन्होंने ‘जवान’ में उन्होंने लीड फीमेल एक्ट्रेस का किरदार निभाया था.




