Maa inti bangaaram on OTT: छोटे बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 100 करोड़ से ज्यादा, अब OTT पर हिंदी में रिलीज होगी समांथा की ‘मां इंति बंगारम’
समांथा की फिल्म 'मां इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था और अब ये मूवी हिंदी में ओटीटी पर रिलीज के लिए भी तैयार है. तो चलिए जान लेते हैं कब से आप इसे घर बैठे बिंज वॉच कर सकते हैं.
समांथा रुथ प्रभु की गिनती साउथ की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में होती है. उनकी फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ को थिएटर्स में ऑडियंस का भरपूर सहयोग मिला था. छोटे बजट में बनी ये फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल है. समांथा ने खुद इस बारे में पोस्ट की थी. अब ये मूवी ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज के लिए तैयार है. सबसे अच्छी बात है कि इसे हिंदी दर्शक भी आराम से देख सकते हैं.
‘मां इंति बंगारम’ हीरोइन (समांथा) स्टारर मूवी है, जो एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा पर बेस्ड होने के साथ ही थ्रिलर जॉनर है. आज के टाइम में कम ही ऐसा होता है कि लोग फीमेल लीड फिल्म देखने के लिए थिएटर्स में बड़ी संख्या में पहुंचते हो. हालांकि कम बजट में बनी फीमेल स्टारर ये मूवी खूब पसंद की गई. जान लेते हैं इसकी ओटीटी रिलीज अपडेट.
बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार कलेक्शन
सामने आईं रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ ने 27.8 करोड़का ओवरसीज कलेक्शन किया था तो वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 73.16 करोड़ थी और दुनियाभर में इसका कलेक्शऩ लगभग 100.96 करोड़ का रहा था. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ की कमाई की थी. 19 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुआ समांथा की ये मूवी लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी थी.
इस ओटीटी पर होगी रिलीज
समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ जल्दी ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी.हालांकि इसकी रिलीज डेट नहीं बताई गई है. इसकी जानकारी पोस्ट शेयर करके दी गई है, जिसमें लिखा है, “संस्कार वही, एक्शन वही, बंगाराम वही। बस अब अपने घर में, अपनी भाषा में! ‘मां इंति बंगाराम’ सोनी लिव पर जल्द ही हिंदी में आ रही है.”
हॉटस्टार पर भी है ये फिल्म
‘मां इंति बंगारम’ को ओरिजनल (तेलुगु) और बाकी की दक्षिण भारतीय लैग्वेंज (तमिल, कन्नड़, मलयालम) में पहले ही ओटीटी प्लेटफार्म जियो प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा चुका है. जहां इसे काफी पसंद किया गया.
यहां देखें हिंदी रिलीज की पोस्ट
View this post on Instagram
समांथा का एक्शन अवतार
इसमें समांथा का रोल शुरुआत में शांत और दिल जीतने की कोशिश करने वाली एक बहू का दिखाया गया है, लेकिन वो कई बातें छुपाती है, क्योंकि उसके अतीत का एक खतरनाक राज भी छुपा है. इसमें एक्ट्रेस ने पारंपरिक साड़ी लुक में एक्शन सीन किए हैं.
ये भी पढ़ें: शहर में तूफान, आकांक्षा रंजन कपूर ने बताया शादी से पहले क्या हुई थी गड़बड़ी




