जन्मदिन मुबारक हो माननीय PM साहब… प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर सलमान खान का पोस्ट, शाहरुख ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है. सिर्फ शाहरुख ही नहीं सलमान खान ने भी पीएम मोदी के नाम एक पोस्ट किया है.
PM Narendra Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 76 साल के हो चुके हैं. दुनियाभर से उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला जारी है. कई बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें इस खास मौके पर विश किया है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने भी उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी है. दोनों सुपरस्टार्स का सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आया है. शाहरुख ने उनके जन्मदिन पर कहा कि वो इसी तरह देश को प्रेरित करते हैं. वहीं सलमान ने कहा कि आपको जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम साहब.
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया और लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता से भरे कई वर्षों की कामना करता हूं. देश को प्रेरित करने की शक्ति और सकारात्मकता आपमें हमेशा बनी रहे.”
Heres wishing you a very Happy Birthday, Honourable PM @narendramodi ji. To many more years of good health, happiness and fulfilment. May you always carry the strength and positivity to inspire the nation.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 17, 2026
सलमान खान ने क्या लिखा?
सलमान खान ने भी X पर पोस्ट किया और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम साहब. नरेंद्र भाई मोदी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय हिन्द.” बता दें कि सुबह से उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला जारी है. अक्षय कुमार ने भी पीएम मोदी को विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया.
Janam Din Mubarak Ho Honourable P M Sahab , Wish you a very Happy Birthday Narendra Bhai Modi. Jai Hind. @narendramodi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 17, 2026
अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय कुमार ने लिखा, “आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है. मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता. हम किसी और के काम आएं, किसी जरूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएंबस इतना सा संकल्प. हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी जी. हमारे महान राष्ट्र को प्रेरित करते रहें. जय भारत. जय महाकाल.”
आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ बस इतना सा संकल्प। Happy Birthday
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2026
Wishing you in advance before it gets lost in the flood of good well wishes tomorrow. How do you like the idea Sirji? Many happy returns of the day for our friend, friend of society, hon’ble PM @narendramodi. May you be blessed with great well-being,love, happiness, peace & a pic.twitter.com/oL57QKRQnv
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 16, 2026
शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को एक दिन पहले 16 सितंबर को ही एडवांस में जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “मैं आपको एक दिन पहले ही जन्मदिन की बधाई दे रहा हूं, ताकि कल आपको मिलने शुभकामनाओं की बाढ़ में कहीं ये विश खो न जाए. आइडिया कैसा लगा सर जी? हमारे दोस्त और हमारे समाज के दोस्त माननीय नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्यार, खुशी, शांति और एक बहुत ही स्वस्थ व लंबी उम्र मिले. ईश्वर की कृपा बनी रहे.”




