TV9 Recommendation: सर्चिंग में टाइम वेस्ट न करें, यहां है 5 बेस्ट हॉरर-कॉमेडी की लिस्ट, इस सीरीज को बिल्कुल मिस न करें

TV9 Recommendation: सर्चिंग में टाइम वेस्ट न करें, यहां है 5 बेस्ट हॉरर-कॉमेडी की लिस्ट, इस सीरीज को बिल्कुल मिस न करें

अगर आप वीकेंड पर हॉरर-कॉमेडी फिल्में-सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको 5 ऐसे ही कंटेंट के बारे में बता रहे हैं. जानिए 5 में से इस वीकेंड के लिए हमारी नंबर-1 च्वाइस कौन सी फिल्म या सीरीज है.

5 Best Horror Comedy Movies And Series: हॉरर-कॉमेडी, फिल्मों और सीरीज का एक ऐसा जॉनर है जिसकी लोकप्रियता न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में है. मूक फिल्मों (साइलेंट मूवीज) के दौर से ही फिल्ममेकर्स इस जॉनर के जरिए लोगों को एंटरटेन करते आ रहे हैं. किसी सीन में मेकर्स ऑडियंस को डराते हैं, तो अगले ही पल किसी सीन में कॉमेडी का तड़का लगाते हैं. यानी हॉरर और कॉमेडी दोनों का तालमेल चलता रहता है. अगर आप भी उन लोगों में से जो इस जॉनर की फिल्में देखना पसंद करते हैं, हर हफ्ते गूगल पर सर्च करते हैं कि इस हफ्ते क्या देखें, तो यहां आपकी सर्च रंग लाती है.

हम आपको 5 ऐसी फिल्मों-सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप वीकेंड पर घर बैठे ओटीटी के जरिए एंजॉय कर सकते हैं. अगर आपको हॉरर-कॉमेडी जॉनर के कंटेंट पसंद आते हैं, तो ये फिल्में-सीरीज आपको जरूर पसंद आएंगी. आखिर में हम आपको बताएंगे इस हफ्ते की एक हमारी यानी TV9 Recommendation, ताकि अगर आपके सिर्फ एक ही फिल्में या सीरीज देखने का समय है तो आप बिना और सर्च किए, उसे देख सकते हैं.

1. द केबिन इन द वुड्स (The Cabin In The Woods- 2011)

  • स्टार्स- क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस्टन कॉनोली, जेसी विलियम्स
  • डायरेक्टर-ड्रू गोडार्ड
  • ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो
  • IMDB रेटिंग- 7.0/10

इस फिल्म में पांच टीनएजर्स दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो छु्ट्टियां मनाने एक जंगल में जाते हैं. रास्ते में उन्हें सावधान भी किया जाता है, लेकिन वो नहीं मानते हैं. जंगल में वो पांच दोस्त एक केबिन में जाते हैं, जहां उन्हें एक पुरानी डायरी मिलती है. वो उस डायरी को खोलकर उसपर लिखी हुई चीजें पढ़ते हैं, जिससे वहां पहले से मौजूद खतरनाक जॉम्बी जाग उठते हैं. उसके बाद उन पाचों दोस्तों के साथ अजीब-अजीब सी चीजें होने लगती हैं. फिल्म में खूब सारा सस्पेंस, ट्विस्ट और डार्क कॉमेडी है.

2. शॉन ऑफ द डेड (Shaun Of The Dead- 2004)

  • स्टार्स- सिमोन पेग, निक फ्रॉस्ट, केट एशफील्ड
  • डायरेक्टर-एडगर राइट
  • ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो
  • IMDB रेटिंग- 7.8/10

इस फिल्म में एक ऐसे शहर की कहानी है, जिसपर जॉम्बी अटैक होता है. कहानी का मेन किरदार शॉन है, जिसकी जिंदगी में भी अपनी परेशानियां हैं. शॉन की परेशानियों और जॉम्बी के हमले के बीच भी मेकर्स ने फिल्म में खूब सारा ह्यूमर का तड़का लगाया है.

3. विडोज बे (Widow’s Bay- 2026)

  • स्टार्स- मैथ्यू राइस, केट ओफ्लिन, स्टीफन रूट
  • डायरेक्टर- केटी डिपोल्ड (क्रिएटर- कई डायरेक्टर्स हैं)
  • ओटीटी- एपल टीवी
  • IMDB रेटिंग- 8.1/10

‘विडोज बे’ सीरीज में न्यू इंग्लैंड के तट के पास मौजूद एक ऐसे काल्पनिक द्वीप की कहानी है, जो शापित है. ये द्वीप बिल्कुल शांत, दुनिया से कटा हुआ और गुमनाम है. टॉम लॉफ्टिस (मैथ्यू राइस) वहां के मेयर बने हैं. बतौर मेयर अब उनका एक ही सपना है कि वो इस द्वीप को टूरिस्ट स्पॉट बना दें, ताकि लोग वहां घूमने आएं और इससे द्वीप को फायदा हो. एक ट्रैवल राइटर का आर्टिकल पढ़ने के बाद वहां टूरिस्ट के आने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है, लेकिन साथ में डरावनी चीजें भी होने लगती हैं. इस सीरीज में टोटल 10 एपिसोड हैं.

4. जॉम्बीलैंड (Zombieland- 2009)

  • स्टार्स- वुडी हैरल्सन, जेसी ईसेनबर्ग, एम्मा स्टोन
  • डायरेक्टर- रूबेन फ्लेशर
  • ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो
  • IMDB रेटिंग- 7.5/10

जोम्बीलैंड में एक ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसमें ज्यादातर लोग एक वायरस के संक्रमण की वजह से जॉम्बी बन जाते हैं. फिल्म के कैरेक्टर्स बचने के लिए खुद के लिए अजीब-अजीब तरह के नियम बनाते हैं. फिल्म में जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग है, वन लाइनर्स हैं और एक्शन का भी डोज है.

5. टकर एंड डेल वर्सेस एविल (Tucker And Dale vs Evil – 2010)

स्टार्स- एलन ट्यूडिक, टाइलर लबीन, कैटरीना बॉडेन डायरेक्टर- एली क्रेग ओटीटी- नेटफ्लिक्स IMDB रेटिंग- 7.5/10

इस फिल्म में एक गांव के दो ऐसे दोस्तों की कहानी है, जो बिल्कुल सीधे-साधे हैं. गलतफहमी की वजह से एक कॉलेज के स्टूडेंट्स उन दोनों दोस्तों को सीरियल किलर समझ बैठते हैं. उसके बाद इस गलतफहमी से फिल्म में कई मजेदार और डरावने हादसे सामने आते हैं. 1 घंटे 29 मिनट की ये फिल्म आपको हंसने पर मजबूर कर देगी.

TV9 Recommendation- यूं तो ये सभी 5 नाम जबरदस्त हैं और एक से बढ़कर एक हैं. आप किसी को भी देख लें, तो बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे. हालांकि, अगर आप कोई एक ही सीरीज-फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इस वीकेंड की अपनी वॉच-लिस्ट के टॉप पर ‘विडोज बे’ को रख सकते हैं.

‘विडोज बे’ नंबर-1 च्वाइस क्यों?

दो सबसी बड़ी चीजें, जो ‘विडोज बे’ को बाकी से अलग बनाती हैं. एक है रेटिंग और दूसरी चीज एमी अवॉर्ड्स 2026 में 14 अवॉर्ड्स जीतना. IMDB पर इसकी रेटिंग इन सबसे ज्यादा 8.1 है. रेटिंग से जाहिर है कि ये सीरीज काफी पसंद की गई है. वहीं 78वें एमी अवॉर्ड्स में इस सीरीज को बेस्ट एक्टर, बेस्ट कॉमेडी सीरीज, सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस समेत 14 अवॉर्ड्स मिले हैं. 14 अवॉर्ड की वजह से ये सीरीज बाकियों से अलग लाइन में खड़ी हो जाती है.

ये भी पढ़ें-

दिमाग हिला देंगी मलयालम सिनेमा की ये 5 थ्रिलर फिल्में, जानिए क्यों दृश्यम 3 बनी हमारी नंबर-1 चॉइस!

क्या वाराणसी के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करेंगे महेश बाबू?

ज्यादातर फिल्मों और सीरीज में दोस्तों का ग्रुप, फैमिली के लोग ही भूतों से लड़ते नजर आते हैं, लेकिन ‘विडोज बे’ आपको एक नया एक्सपीरियंस देगी. यहां शहर का मेयर ही भूतों का सामना करता दिखता है. राइटर ने फिल्म को इतनी संजीदगी के साथ लिखा है कि है आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि हॉरर सीन में जबरदस्ती का कॉमेडी डाला गाया है. यानी राइटिंग हो, कहानी हो, सबकुछ आपको बिल्कुल फ्रेश लेगा. और एक्टिंग की क्या ही बात की जाए. इस साल एमी में लीड एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड इसी के खाते में है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More