Toxic: क्या यश की दखलंदाजी ‘टॉक्सिक’ को ले डूबी? अब इस एक्टर ने पूरा सच बता दिया
Toxic: इस साल कई बड़े बजट की फिल्में आई हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सस्ते में निपट गईं. पर क्या सच में 'टॉक्सिक' की असफलता के पीछे की वजह यश की दखलंदाजी है? अब इस एक्टर ने सबकुछ बता दिया है.
Toxic: यश ने ‘टॉक्सिक’ के लिए जो प्लानिंग की थी, वो बुरी तरह फ्लॉप रही है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस पिक्चर ने पहले दिन छप्परफाड़ कमाई की थी. पर उसके बाद फिल्म का कारोबार लगातार कम होता चला गया. जी हां, यश की ‘टॉक्सिक’ का बजट 400 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया है. जितना फिल्म कमाई करने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है. हालांकि, फिल्म के डूबने की वजह कई जगह पर यश को ही बताया जा रहा है. इन सबके बीच ‘टॉक्सिक’ में काम करने वाले एक्टर अक्षय ओबेरॉय ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है. साथ ही सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है.
हाल ही में यूट्यूब पर ‘कड़क’ के साथ बातचीत में अक्षय ओबेरॉय से सवाल किया गया कि फिल्म के साथ क्या गलत हुआ? तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में बताना काफी मुश्किल है. एक्टर ने कहा- ”फिल्म का मकसद कुछ नया पेश करना था, इसे इंटरनेशनल लेवल पर बनाया गया था, लेकिन आखिरकार हम अपने लक्ष्य से चूक गए.”
यश को लेकर अक्षय ओबेरॉय ने क्या कहा?
इस दौरान अक्षय ओबेरॉय ने यह भी कहा कि वो इसकी कमियों के लिए किसी को दोष नहीं देंगे. उन्हें फिल्म पर गर्व है. फिल्म के नतीजे उनके कंट्रोल से बाहर थे.साथ ही अक्षय ने उन खबरों को खारिज कर दिया है. जिनमें कहा गया था कि ‘टॉक्सिक’ की फिल्म मेकिंग में यश बहुत ज्यादा इंटरफेयर कर रहे थे. उन्होंने कहा, ”मेरे एक्सपीरियंस में मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा. जिन लोगों ने फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदे हैं, उन्हें अपनी राय रखने और फिल्म का पोस्टमार्टम करने का हक है. ये लोगों के पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट हैं, और वो जो चाहें लिख सकते हैं. हालांकि, मैं सेट पर मौजूद था और मुझे पता है कि मुझे एक ही व्यक्ति, गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया था. मुझे सच में उम्मीद है कि मुझे उनके साथ फिर से काम करने का मौका मिलेगा.”
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন
अक्षय ने यश की तारीफ की
न सिर्फ यश के दखलंदाजी वाली बात को अक्षय ओबेरॉय ने इनकार किया. बल्कि वो यश की तारीफ करते हुए भी नजर आए हैं. एक्टर ने कहा कि, ”वो बिल्कुल अलग तरह के इंसान हैं. मुझे नहीं पता कि किसी को उनके व्यक्तित्व के बारे में कैसे बताऊं. मैं पहले से ही यश का फैन था. उनका औरा बिल्कुल अलग है. और जब मैंने उनके साथ काम किया, तो मैं उनसे बहुत प्रभावित हुआ.”




