Palak Tiwari Photos: एथनिक ड्रेस में पलक तिवारी ने दिखाया ग्लैमर, पिंक लहंगा पहन छाईं
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरें देखकर फैंस उनकी खूबसूरती के दिवाने हो गए हैं.
एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. अब उनकी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत और रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं.
पलक तिवारी ने लहंगे के साथ एक बेहद स्टाइलिश ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज कैरी किया है. इसका ट्रांसपेरेंट ऑफ-शोल्डर फैब्रिक और ड्रेप्ड स्लीव्स उनके लुक को मॉडर्न और ग्लैमरस बना रहे हैं.
इसी के साथ पलक की जूलरी और मेकअप की बात करें तो, कानों में लंबे और शिमरी ईयररिंग्स उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने ग्लोइंग बेस, न्यूड-पिंक लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और सॉफ्ट स्मोकी आईज मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है.
पलक के इस पोस्ट पर कुछ ही देर में लाइक्स का सैलाब उमड़ पड़ा. इसी के साथ फैंस ने जमकर कमेंट भी किए. एक फैन ने लिखा 'ब्यूटिफुल', तो किसी ने लिखा 'ब्यूटीफुल एंजेल'. इसके अलावा कमेंट में रेड हॉर्ट और फायर वाले इमोजी का बाढ़ आ गई.



