Khushi Dubey Photo: ब्राउन आउटफिट और स्टाइलिश हैट, खुशी दुबे ने दिखाया ग्लैमरस अवतार

Khushi Dubey Photo: ब्राउन आउटफिट और स्टाइलिश हैट, खुशी दुबे ने दिखाया ग्लैमरस अवतार

'आशिकाना' फेम एक्ट्रेस खुशी दुबे ने अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनका ग्रेसफुल लुक और ग्लैमरस अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया.

Khushi Dubey Photo: टीवी और ओटीटी पर धाक जमाने वाली एक्ट्रेस खुशी दुबे लीक से हटकर रोल प्ले करने को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्हें सीरीज 'आशिकाना' में चिक्की चौहान के रोल के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस ने शनिवार को अपनी कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की.

तस्वीर में खुशी दुबे ने ब्राउन शेड का स्ट्रैपलेस, टेक्सचर्ड कॉर्सेट-स्टाइल टॉप को ब्लू डेनिम के साथ पेयर किया है. ब्राउन और ब्लू का ये कॉम्बिनेशन सिंपल होने के साथ काफी स्टाइलिश भी लग रहा है.

एक्ट्रेस ने तस्वीरों में ओवरसाइज्ड ब्राउन मेश हैट पहना है, जो उनके लुक और भी खास बना रही है. इस हेड पर एक जालीदार टेक्सचर फैब्रिक भी लगा हुआ है, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं.

खुशी के लुक के अलावा उनके करियर पर बात करें, तो 'आशिकाना' सीरीज के अलावा 'जुबली टॉकीज' और 'जादू तेरी नजर-डायन का मौसम' में भी काम कर चुकी हैं.