बिलेनियर सीरीज में विजय माल्या का रोल प्ले करेंगे अर्जुन रामपाल, कब शुरू होगी शूटिंग?
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की अपकमिंग वेब सीरीज बिलेनियर की शूटिंग कुछ महीनों में शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में विजय माल्या की कहानी दिखाई जाएगी. इसका निर्माण रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं.
Arjun Rampal Upcoming Web Series: धुरंधर जैसी फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार प्ले कर दुनियाभर में पॉपुलर होने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल अब एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने जा रहे हैं. वे बिलेनियर नाम की सीरीज में नजर आएंगे. सीरीज में वे बिजनेसमैन विजय माल्या का किरदार प्ले करते नजर आएंगे. इस सीरीज की शूटिंग नवंबर के महीने में शुरू की जा सकती है. इस सीरीज को लेकर और भी अपडेट्स आए हैं.
इस सीरीज का निर्माण रॉबी ग्रेवाल कर रहे हैं. इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि आखिर कैसे विजय माल्या ने इतना बड़ा सामराज्य खड़ा किया और इतनी सक्सेस हासिल की. साथ ही उनके डाउनफॉल की कहानी भी दिखाई जाएगी.
प्रोड्यूसर प्रभलीन संधु ने इस प्रोजेक्ट के बारे में और भी डिटेल्स शेयर की थी. उन्होंने इस दौरान बताया था कि ये सीरीज पूरी तरह से उनकी बायोपिक नहीं होगी लेकिन उनपर लूजली बेस्ड होगी. इसमें दिखाया जाएगा कि किस अप्रोच के साथ विजय माल्या ने अपने बिजनेस का इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया. जब अर्जुन रामपाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘इस तरह का रोल प्ले करना कुछ ऐसा नहीं है जो आपको हमाशा मिलता हो. लेकिन अगर मिल रहा है तो जरूर ही आप इसे दोनों हाथों से लेना चाहेंगे.’ बिलेनियर की बात करें तो इसका लेखन अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागारा ने मिलकर किया था. इसे आलमाइटी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज किया जाना है.
ये भी पढ़ें- लिफ्ट में थप्पड़ मारा, दुबई में लड़की केभव्या सिंह के आरोपों पर आसिम रियाज का फूटा गुस्सा, भेजा लीगल नोटिस
एक्टिंग से किया है इंप्रेस
जब अर्जुन रामपाल इंडस्ट्री में नए आए थे उस दौरान उन्होंने खुद को एक मॉडल के तौर पर इस्टेब्लिश किया था. इसके बाद वे फिल्मों में एक्टिंग करने लगे और अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से सभी को हैरान किया. चाहें रॉकऑन हो, धुरंधर के दोनों पार्ट्स हों या फिर ओम शांति ओम में विलेन का रोल हो. अर्जुन रामपाल ने कभी भी अपनी एक्टिंग से मायूस नहीं किया है और अपनी पर्सनालिटी, फिटनेस और कूल नेचर से लोगों की वाहवाही लूटी है. अब देखना रोचक होगा कि विजय माल्या के किरदार में वे फैंस को कैसे इंप्रेस करते नजर आते हैं.




