नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए मनीषा कोइराला ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से मांगी मदद, काठमांडू के इवेंट का थीं हिस्सा

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए मनीषा कोइराला ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से मांगी मदद, काठमांडू के इवेंट का थीं हिस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल में आई बाढ़ को लेकर फिर से चिंता जताई है और लोगों से मदद की अपील की है. उन्होंने नेपाल की राजधानी काठमांडु के एक इवेंट के वक्त इंटरनेशनल कम्युनिटी से मदद मांगी.

बॉलीवुड फिल्मों की एक्ट्रेस मनीषा कोइराला नेपाल से ताल्लुक रखती हैं और वो मौजूदा समय में नेपाल की स्थिति को देखकर बेहद दुखी हैं. 26 अगस्त को आई नेपाल की बाढ़ से कई लोगों की जानें चली गईं और कई लोग लापता भी हो गए. अभी भी नेपाल में हालात बुरे हैं और इससे उबरने में वक्त लग सकता है. इस मौके पर नेपाल की राजधानी काठमांडु में सदगुरु के इन सॉलिडेटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ये कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया था जिसमें नेपाल और इसके मौजूदा हालातों पर मनीषा कोइराला ने चिंता व्यक्त की.

मनीषा ने इस दौरान भारत ही नहीं बल्कि चीन और खुद नेपाल के लोगों से भी मदद की गुहार लगाई और ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे पर बातें की. उन्होंने वर्तमान स्थिति के मद्देनजर भविष्य की प्राकृतिक घटनाओं से बचने के लिए लोगों को आगाह किया.

मनीषा ने मंच को संबोधित करते हुए कहा- ग्लोबल वार्मिंग असली है. ये कोई अलग इश्यू नहीं है. मैं अपील करती हूं कि इंसानियत के नाते और पड़ोसी मुल्क होने के नाते भारत, चीन और खुद नेपाल को साथ आना चाहिए और जैसे भी हो सके वैसी मदद करनी चाहिए. हम सभी काफी इंटरकनेक्टेड हैं और हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि इस तरह की आपादाओं से जल्द छुटकारा पाया जा सके. मैं कामना करती हूं कि हम सभी अच्छे इंसान बनेंगे और लोगों की इस तरह के मदद करेंगे जैसा हम मुसीबत में होने पर दूसरों से अपेक्षा रखते हैं.

मनीषा कोइराला ने दिया ट्यूरिजम को बढ़ावा

मनीषा कोइराला ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से ये अपील की है कि वे आगे आएं और नेपाल के पीड़ितो लोगों की मदद करें. लोग हमेशा से नेपाल को बहुत प्यार देते आए हैं और मैं कामना करती हूं कि आप सभी का प्यार और समर्थन ऐसे ही बना रहे. एक देश के तौर पर मैं चाहती हूं कि लोग आगे आएं और पर्यटन को बढ़ावा दें. हम चाहते हैं कि हमें यहां के शानदार मौसम, अच्छे लोग और हिमालय की वजह से जाने जाएं. हमें ऐसा देश बनकर नहीं रहना है जहां कोई ना कोई आपदाएं आती ही रहती हैं. मैं चाहती हूं कि एक बार फिर से इंटरनेशनल कम्युनिटी नेपाल विजिट करें.

ये भी पढ़ें- बिलेनियर सीरीज में विजय माल्या का रोल प्ले करेंगे अर्जुन रामपाल, कब शुरू होगी शूटिंग?

नेपाल की बाढ़ से जीवन बेहाल

नेपाल फ्लड की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल और तिब्बत में मौत का आंकड़ा 800 लोगों तक पहिंच गया है वहीं अभी भी 3000 लोग मिसिंग हैं. फिलहाल लोगों तक मदद पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. मनीषा के अलावा सोनू निगम समेत और भी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार हैं जिन्होंने मदद के लिए अपना हाथ आगे फैलाया है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More