Video: ‘मोहब्बत बड़े काम की चीज है…’, वाइफ शूरा खान के सामने अरबाज खान ने किया जबरदस्त डांस
अरबाज खान 4 अगस्त यानी आज 59 साल के हो गए हैं. 2023 में उन्होंने शूरा खान के साथ शादी की थी. इस वक्त फादरहुड एंजॉय कर रहे हैं. अपनी वाइफ के सामने डांस करते हुए उनकी वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है.
शूरा खान ने जन्मदिन के मौके पर अरबाज खान को बहुत ही खास तरीके से विश किया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने अपने शौहर अरबाज खान के लिए प्यार भरा दिल छू लेने वाला नोट भी ड्रॉप किया है. इस वीडियो में उनके फैमिली टाइम के खास मोमेंट शामिल हैं, जिसमें अरबाज के डांस ने सबका ध्यान खींच लिया है.
इस वीडियो में अरबाज खान के हॉस्पिटल में एडमिट होने का भी वीडियो है, जिसमें उन्हें गाना गाकर एंजॉय करते देखा जा सकता है. दरअसल कुछ दिनों पहले उनके हाथ में चोट लग गई थी. फिलहाल एक्टर पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं. चलिए देख लेते हैं उनके जन्मदिन के खास मौके पर वाइफ शूरा खान की पोस्ट.
वाइफ शूरा का प्यारा नोट
अरबाज खान के जन्मदिन पर शूरा खान ने खास पलों की वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे लिए डांस करने से लेकर हमारी बेटी के लिए डांस करने तक, साफ है कि रिटायरमेंट का तो कोई सवाल ही नहीं उठता…सर्जरी के बाद हॉस्पिटल बेड पर गाना? ठीक होने के दौरान भी एंटरटेनमेंट तो चाहिए ही…तुमने जिंदगी को और खुशहाल, मजेदार और कभी भी बोरिंग न होने वाला बना दिया है.” इसके आगे उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे अरबाज…मेरे सबसे पसंदीदा इंसान, और हमारे फेवरेट एंटरटेनर. ऐसे ही परफॉर्म करते रहो…हम तुम्हारे सबसे बड़े फैन हैं!हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं.”
‘त्रिशूल’ के गाने पर किया डांस
वीडियो में अरबाज खान को 1978 में आई फिल्म ‘त्रिशूल’ (Trishul) के गाने ‘मोहब्बत बड़े काम की चीज है’ पर मजेदार अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है. शूरा खान की इस पोस्ट पर अरबाज खान ने अपना रिएक्शन भी दिया है. उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, “मेरी बेस्ट ऑडियंस, हैप्पी वाइफ, हैप्पी लाइफ” वीडियो में उनकी बेटी की झलक भी है.
बेटे अरहान का मजेदार कमेंट
इस पोस्ट पर मलाइका और अरबाज खान के बेटे अरहान खान ने बेहद मजेदार कमेंट किया है. उन्होंने लिखा, “सिपारा (अरबाज-शूरा की बेटी) को मक्खी पांडे पाल-पोस कर बड़ा कर रहे हैं.”
फैंस और सेलिब्रिटी ने किया विश
शूरा खान की इस पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटी अरबाज खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं. गौहर खान ने लिखा, “गॉड ब्लेस” इसी के साथ हार्ट ड्रॉप किए. रिद्धिमा पंडित ने लिखा, “हैप्पी, हैप्पी बर्थडे एके (अरबाज खान)” निमृत अहलूवालिया ने भी कमेंट किया, हैप्पी, “हैप्पी बर्थडे अरबाज सर”
ये भी पढ़ें: कौन हैं निकिता पोरवाल? जो मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का झंडा करेंगी बुलंद, 2 साल पहले जीता था ये खिताब




