Pradeep Rawat Death: ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा और ‘गजनी’ के विलेन प्रदीप रावत का निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग
Pradeep Rawat Death: 'लगान' के देवा और 'गजनी' के खूंखार विलेन प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. एक्टर यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की दुखद खबर साझा की है.
Pradeep Rawat Passed Away: ‘लगान’, ‘सरफरोश’ और ‘गजनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर एक्टर प्रदीप रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे. 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके सह-कलाकार और करीबी मित्र यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर की है. प्रदीप रावत काफी समय से जानलेवा बीमारी कैंसर से जंग लड़ रहे थे. शुरुआत में उनका इलाज मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद वे जिंदगी की जंग हार गए.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में 21 जनवरी 1952 को जन्मे प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1980 के दशक की थी. उन्हें असली पहचान और घर-घर में लोकप्रियता बीआर चोपड़ा के पौराणिक सीरियल ‘महाभारत’ से मिली. इस शो में उन्होंने गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र ‘अश्वत्थामा’ का अमर और प्रभावशाली किरदार निभाया था. उनकी दमदार आवाज और पर्सनालिटी ने दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी कि वे रातों-रात इंडस्ट्री के बड़े चेहरों में शामिल हो गए.
‘लगान’ के देवा से लेकर ‘गजनी’ के विलेन तक का सफर
प्रदीप रावत उन गिने-चुने अभिनेताओं में से एक थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री (तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम) में भी खलनायक के रूप में राज किया. आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ (1999) में उन्होंने सुल्तान का रोल निभाकर हीरो के छक्के छुड़ाए, तो आशुतोष गोवारिकर की ‘लगान’ (2001) में उनके देवा सिंह सोढी के कैरेक्टर को आज भी फैंस भूल नहीं पाए हैं.
यशपाल शर्मा का पोस्ट
View this post on Instagram
मशहूर फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म ‘सई’ (Sye) से उन्होंने साउथ में कदम रखा और इस फिल्म के लिए उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ खलनायक’ का फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड भी मिला. एआर मुरुगादॉस की तमिल ‘गजनी’ में उन्होंने डबल रोल निभाया. बाद में उन्होंने 2008 में आमिर खान वाली हिंदी ‘गजनी’ में मुख्य विलेन बनकर भी सबको डराया था.
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की रामायण के सीक्वल का कितना काम हो गया? पार्ट 1 की रिलीज से पहले ही धांसू अपडेट आया
Netflix से हटने वाली हैं ये 2 फीमेल-सेंट्रिक फिल्में, नहीं देखीं तो बस इतने दिन का है वक्त
मल्टी-लिंग्वल सिनेमा के पैन-इंडिया विलेन
बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रदीप रावत ने सिर्फ हिंदी और तेलुगु ही नहीं, बल्कि कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी और नेपाली फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाया है. उन्होंने लगभग 4 दशकों के लंबे करियर में दर्जनों यादगार किरदार निभाए. पर्दे पर उनकी एंट्री होते ही विलेन का जो खौफ और दबदबा पैदा होता था, उसकी बराबरी करना किसी भी नए एक्टर के लिए आज भी बेहद मुश्किल है.




