Ikka: सनी देओल या अक्षय खन्ना, ‘इक्का’ के लिए किसने वसूली ज्यादा फीस?

Ikka: सनी देओल या अक्षय खन्ना, ‘इक्का’ के लिए किसने वसूली ज्यादा फीस?

Ikka Starcast Fees: सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ 'इक्का' नाम की एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. जानिए इन दोनों एक्टर को इस फिल्म के लिए कितने पैसे मिले हैं.

Ikka Starcast Fees: 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना को रहमान डकैत के किरदार में ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. उसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. ये इंतजार अब पूरा होने वाला है.

'इक्का' एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना एक दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में इस फिल्म के लिए किस एक्टर को ज्यादा फीस मिली है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल को 'इक्का' के लिए 25 करोड़ रुपये की फीस मिली है. वहीं अक्षय खन्ना की फीस उनकी तुलना में काफी कम बताई जा रही है. अक्षय को 5 करोड़ रुपये मिलने की जानकारी सामने आई है.

सनी देओल 'इक्का' में एक वकील के रोल में नजर आने वाले हैं. दीया मिर्जा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वो उनकी पत्नी का रोल कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पिक्चर के लिए दीया को एक करोड़ रुपये मिले हैं.