टीम इंडिया के पीछे पड़े ग्लेन फिलिप्स, 2026 में बना दिए सबसे ज्यादा रन, ये रिकॉर्ड भी अब दूर नहीं

टीम इंडिया के पीछे पड़े ग्लेन फिलिप्स, 2026 में बना दिए सबसे ज्यादा रन, ये रिकॉर्ड भी अब दूर नहीं

India vs New Zealand 1st Test: ग्लेन फिलिप्स ने 2026 के पहले महीने से ही अब तक भारत के खिलाफ लगभग हर मैच में खूब रन बटोरे हैं. वनडे और टी20 के बाद वो ये कमाल अब टेस्ट में भी कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शुरुआत तो दमदार की लेकिन ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकल्स की शतकीय साझेदारी ने न्यूजीलैंड की वापसी कराई. (Photo: Getty Images)

इस तरह फिलिप्स एक साल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 2026 में अब तक 796 रन बनाते हुए डैरिल मिचेल (754) को पीछे छोड़ा है. (Photo: PTI)

वहीं दूसरे दिन फिलिप्स की नजर शतक पर रहेगी और अगर वो जरूरी 6 रन बना लेते हैं तो भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. (Photo: Getty Images)

फिलिप्स ने जनवरी 2026 में ही भारत के खिलाफ वनडे में शतक लगाया था और फिर मौजूदा दौरे की टी20 सीरीज में भी उन्होंने सेंचुरी लगाई थी. (Photo: PTI)