राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे उद्धव ठाकरे, क्यों खास है दिल्ली दौरा?

राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे उद्धव ठाकरे, क्यों खास है दिल्ली दौरा?

संजय राउत ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को इस बैठक के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख हिंदी थोपने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. वह इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए वहां मौजूद रहेंगे.

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में भाग लेने के लिए छह से आठ अगस्त तक दिल्ली में रहेंगे. पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को यह जानकारी दी. संजय राउत ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को बैठक के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है.

उन्होंने कहा कि बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख हिंदी को थोपने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. राहुल गांधी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान अनियमितताओं का आरोप लगाते रहे हैं और बैठक के दौरान इस मुद्दे के भी उठने की संभावना है.

राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को किया आमंत्रित

संजय राउत ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को इस बैठक के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख हिंदी थोपने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. वह इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए वहां मौजूद रहेंगे. दिल्ली की यात्रा के दौरान ठाकरे के इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के घटक दलों के सदस्यों से भी मिलने की संभावना है.