Birthday Special: सबसे महंगा विलेन, जिसने शाहरुख खान की नाक में किया दम, 21 करोड़ ली थी फीस
Birthday Special: साउथ सिनेमा का ये मशहूर एक्टर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहा है. टीवी सीरियल में भी काम कर चुका ये एक्टर एक फिल्म में विलेन का किरदार भी निभा चुका है. इस एक्टर ने शाहरुख खान के सामने विलेन बनकर तगड़ी चुनौती पेश की थी.
Birthday Special: बड़े पर्दे पर अक्सर ही लीड हीरो विलेन का रोल निभाते हुए भी नजर आते हैं. बॉलीवुड और साउथ के कई मशहूर एक्टर फिल्मों में खलनायक बनकर भी फैंस का दिल जीत चुके हैं. आज हम भी आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बता रहे हैं. ये अभिनेता साउथ का मशहूर एक्टर है. उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है और एक फिल्म में वो शाहरुख खान के अपोजिट विलेन बनकर तबाही भी मचा चुके हैं.
विजय सेतुपति ने 16 साल की उम्र में फिल्म 'नम्मावर' के लिए ऑडिशन दिया था. ये पिक्चर साल 1994 में रिलीज हुई थी. हालांकि विजय सेतुपति को कम हाइट के कारण ऑडिशन में रिजेक्शन झेलना पड़ा था.
विजय ने साल 2006 में तमिल टीवी सीरियल 'पेन' में काम किया था. जबकि वो इस दौरान फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी करते रहे. इसके बाद बतौर लीड एक्टर उन्होंने अपने कदम फिल्मी दुनिया में साल 2010 की फिल्म 'तेनमेरकु पारुवाकात्रु' से रखे थे.
विजय को सबसे पहले बड़ी पहचान साल 2012 की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'पिज्जा' से मिली थी. साल 2019 की फिल्म 'सुपर डीलक्स' में वो एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाकर भी फैंस से तारीफें बटोरने में कामयाब हुए थे.
सितंबर 2023 में रिलीज हुई जवान में विजय, काली गायकवाड़ नाम के खलनायक बने थे. उन्होंने फिल्म में शाहरुख खान के लिए कड़ी चुनौती पेश की थी. इस किरदार के लिए उन्हें 21 करोड़ फीस मिली थी और वो उस वक्त सबसे महंगे विलेन साबित हुए थे.



