आज की ताजा खबर LIVE: धार भोजशाला फैसले के बाद परिसर में कड़ी सुरक्षा

आज की ताजा खबर LIVE: धार भोजशाला फैसले के बाद परिसर में कड़ी सुरक्षा

प्रधानमंत्री मोदी 15-17 मई तक नीदरलैंड्स के दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाना है. केरलम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हैं. UDF नेता अडूर प्रकाश ने बताया कि शनिवार को गठबंधन की फिर से एक बैठक होगी.

LIVE NEWS & UPDATES

  • 16 May 2026 07:22 AM (IST)

    धार भोजशाला फैसले के बाद परिसर में कड़ी सुरक्षा

    मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि धार जिले में स्थित विवादित भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर है. साथ ही, न्यायालय ने दशकों पुराने उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें मुस्लिम समुदाय को इस स्थल पर शुक्रवार की नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी.परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

  • 16 May 2026 06:17 AM (IST)

    केरलम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, आज फिर बैठक

    केरलम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हैं. UDF नेता अडूर प्रकाश ने बताया कि आज गठबंधन की फिर से एक बैठक होगी.

  • 16 May 2026 04:29 AM (IST)

    दिल्ली में आज से MCD के वार्डों में करीब 50 हजार एन्यूमरेटर घरों का करेंगे दौरा

    दिल्ली में आज से MCD के वार्डों में करीब 50 हजार एन्यूमरेटर घरों का दौरा करेंगे. यह जनगणना 2027 के हाउसलिस्टिंग चरण के तहत किया जाएगा.

  • 16 May 2026 01:18 AM (IST)

    भारतीय प्रवासी समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीदरलैंड्स दौरे के दौरान होटल में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड्स में हैं.

  • 16 May 2026 01:16 AM (IST)

    PM जेटेन और महामहिम अलेक्जेंडर-महारानी मैक्सिमा से मुलाकात करूंगा- मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, एम्स्टर्डम पहुंच गया हूं. नीदरलैंड्स की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते ने व्यापार और निवेश संबंधों को काफी गति दी है. इससे सेमीकंडक्टर, जल, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने का अवसर मिलता है. मैं प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करूंगा और महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात करूंगा. मैं 16 तारीख की सुबह एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए भी उत्सुक हूं.

  • 16 May 2026 12:50 AM (IST)

    नीदरलैंड्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड्स की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे.

  • 16 May 2026 12:02 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड्स दौरा

    पीएम मोदी 5 दिन की विदेश यात्रा पर हैं. 15 से 17 मई तक प्रधानमंत्री नीदरलैंड्स में रहेंगे. यहां सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी सहयोग पर विशेष ध्यान रहेगा. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर और क्रिटिकल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर संस्थागत सहयोग तेजी से बढ़ रहा है. ASML जैसी वैश्विक चिप टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ संभावित सहयोग को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पीएम मोदी 5 दिन की विदेश यात्रा पर हैं. 15 से 17 मई तक प्रधानमंत्री नीदरलैंड्स में रहेंगे. यहां सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी सहयोग पर विशेष ध्यान रहेगा. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर और क्रिटिकल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर संस्थागत सहयोग तेजी से बढ़ रहा है. ASML जैसी वैश्विक चिप टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ संभावित सहयोग को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दिल्ली में आज से MCD के वार्डों में करीब 50 हजार एन्यूमरेटर घरों का दौरा करेंगे. यह जनगणना 2027 के हाउसलिस्टिंग चरण के तहत किया जाएगा. महाराष्ट्र राज्य चैरिटी कमिश्नर ने टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड को शनिवार को होने वाली बैठक टालने का निर्देश दिया है. केरलम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हैं. UDF नेता अडूर प्रकाश ने बताया कि शनिवार को गठबंधन की फिर से एक बैठक होगी. पढ़ें- देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट…

Published On - May 16,2026 12:01 AM IST

Follow Us