Abhay Deol Movies: रांझणा से चक्रव्यू तक, अभय देओल की 5 फिल्में बताती हैं कि वे कितने अंडररेटेड एक्टर हैं

Abhay Deol Movies: रांझणा से चक्रव्यू तक, अभय देओल की 5 फिल्में बताती हैं कि वे कितने अंडररेटेड एक्टर हैं

अभय देओल बॉलीवुड के उन एक्टर्स में गिने जाते हैं जिन्होंने हमेशा अलग और कंटेंट-बेस्ड फिल्मों को चुना. 'देव-डी', 'ओए लक्की! लक्की ओए!' और 'जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग आज भी बताती है कि वे इंडस्ट्री के सबसे अंडररेटेड लेकिन बेहद टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं.

बॉलीवुड में अक्सर स्टारडम और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के बीच कई ऐसे कलाकार भी होते हैं, जिनकी असली काबिलियत को उतनी पहचान नहीं मिल पाती जितनी मिलनी चाहिए. ऐसे ही कलाकारों में एक नाम है अभय देओल का.

अभय देओल ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती हैं. इन फिल्मों ने ये साबित किया कि वो सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि एक बेहतरीन और कमाल के कलाकार हैं.

सबसे पहले बात करते हैं 'देव-डी' की, साल 2009 में आई इस फिल्म में अभय देओल ने देव का किरदार निभाया था. अनुराग कश्यप की इस मॉडर्न लव स्टोरी ने बॉलीवुड के रोमांस को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया था. फिल्म में अभय की इंटेंस और रियलिस्टिक एक्टिंग को काफी सराहा गया था.

इसके बाद आती है 'ओए लक्की! लक्की ओए!' इस फिल्म में अभय ने एक ऐसे चोर का किरदार निभाया था, जो अपनी चतुराई और स्टाइल के लिए फेमस हो जाता है. फिल्म की कहानी और अभय की कॉमिक टाइमिंग ने इसे एक यादगार फिल्म बना दिया.

साल 2011 में आई 'जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा' में अभय देओल ने कबीर का किरदार निभाया था. ये फिल्म तीन दोस्तों की दोस्ती और जिंदगी को खुलकर जीने की कहानी थी. फिल्म में उनका शांत और समझदार किरदार लोगों को बेहद पसंद आया और ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है.

वहीं 'रांझणा' में अभय देओल का किरदार छोटा जरूर था, लेकिन काफी इफेक्टिव था. उन्होंने एक पॉलिटिकल लीडर के रूप में स्क्रीन पर अलग ही गंभीरता दिखाई, जिसने फिल्म की कहानी को नया मोड़ दिया.