कुछ लोग आपका जीवन बदल देते हैं… अजय देवगन ने दिया फूल और कांटे फिल्म के डायरेक्टर कुकू कोहली को ट्रिब्यूट
फिल्म इंडस्ट्री के नामी डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने ही बॉलीवुड में सबसे पहले अजय देवगन को ब्रेक दिया था. अब अजय ने उनके निधन पर उन्हें याद किया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन पिछले 4 दशकों से फैंस का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं. उन्होंने हर तरह के रोल्स निभाए हैं. लेकिन एक्टर को पहला ब्रेक एक्शन फिल्म फूल और कांटे से मिला था. इसका निर्देशन कुकू कोहली ने किया था जो बॉलीवुड एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के हसबेंड भी थे. उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई कॉमर्शियल हिट्स दीं. उनके निधन पर कई स्टार्स ने दुख जताया. अजय देवगन ने भी कुकू कोहली के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार भी कुकू कोहली के निधन से दुखी हैं और उन्होंने डायरेक्टर को ट्रिब्यूट भी दिया है. एक्टर ने उस वक्त को याद किया है जब वे इंडस्ट्री में नए थे और कुकू कोहली ने उनके ऊपर भरोसा जताया था.
एक्स पर अजय देवगन ने फूल और कांटे फिल्म के एक्टर कुकू कोहली को ट्रिब्यूट देते हुए लिखा- कुछ लोग आपका पूरा जीवन ही बदल देते हैं. मेरे लिए कुकू जी ऐसे ही कुछ लोगों में से एक थे. आपने मेरे ऊपर इतना भरोसा जताया इसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा. आपकी बहुत याद आएगी कुकू जी. ओम शांति.
Some people change the course of your life forever. Kuku ji was one of those people for me.
Forever grateful for the faith you had in me. You will be deeply missed, Kuku ji. Om Shanti.



