Nepal Floods News: सभी साथ मिलकर प्रार्थना करें… नेपाल में बाढ़ से तबाही, मनीषा कोइराला ने जताई चिंता
नेपाल में आई बाढ़ ने सभी को दहला कर रख दिया है. इस बाढ़ के प्रकोप में 46 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर सामने आई है. वहीं 400 से ज्यादा लोग लापता हैं. इसपर मनीषा कोइराला ने रिएक्ट किया है.
नेपाल ने पहले भी कई प्राकृतिक आपदाएं झेली हैं. वहीं अब एक बार फिर से नेपाल में अचानक से आई भीषण बाढ़ ने सभी को दहशत में डाल दिया है. इस दौरान के भयानक वीडियो भी सामने आ रहे हैं. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे पल भर में बाढ़ सबकुछ तबाह करती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि बाढ़ का प्रकोप इतना तेज था कि लोगों को अपनी जान बचाने का भी मौका नहीं मिला और सबकुछ उजड़ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाढ़ में अब तक 46 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की इसपर प्रतिक्रिया भी आ गई है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला नेपाल से ही हैं और रोंगटे खड़े कर देने वाली तबाही की इन तस्वीरों को देख वे काफी परेशान हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर इसे लेकर चिंता जताई है और लोगों से भी मदद करने की अपील की है.

मनीषा कोइराला ने क्या कहा?
मनीषा कोइराला ने नेपाल में आई बाढ़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें नेपाल में तबाही का मंजर नजर आ रहा है. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ”नेपाल के लिए प्रार्थना करें. आइए हम सभी मिलकर प्रार्थना और समर्थन का हाथ आगे बढ़ाएं. जैसे-जैसे लोगों तक ये खबर पहुंच रही है लोग वहां मौजूद लोगों के लिए दुआएं कर रहे हैं.”
ये भी पढ़ें- कौन है कृति सेनन की बहन जिसे वो हर साल बांधती हैं राखी? अक्षय कुमार संग कर चुकीं काम
नेपाल की बाढ़ से भारी तबाही
नेपाल में आई बाढ़ की बात करें तो इसमें 46 लोगों के निधन की खबर सामने आई है. वहीं 400 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. नेपाल, भारत का पड़ोसी देश है और ऐसे में कई सारे भारतियों का ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन स्पॉट भी है. ऐसे में इस बाढ़ में कई सारे भारतियों के लापता होने की भी खबरें आ रही हैं. भारत ने नेपाल के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. उन्होंने 10 टन HADR सहायता और जरूरी दवाइयां भेजी हैं. वहीं बाढ़ से अचानक पनपे हालात को देखते हुए NDRF की बाढ़ राहत टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है.




