कौन है कृति सेनन की बहन जिसे वो हर साल बांधती हैं राखी? अक्षय कुमार संग कर चुकीं काम
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पिछले कुछ समय से रक्षाबंधन से जुड़े एक ऐड को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर रहीं. इस दौरान उनकी बहन नुपूर सेनन ने उनका बचाव किया. कृति उन्हें हर साल राखी बांधती हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के ऐड में नजर आई थीं. लेकिन अपने आउटफिट को लेकर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल्स का सामना करना पड़ा. इसके बाद जूलरी ब्रांड GIVA ने वो ऐड हटा लिया है. इस दौरान एक्ट्रेस को उनकी बहन नुपूर सेनन का पूरा सपोर्ट मिला और उन्होंने ट्रोल्स को जवाब भी दिया. दोनों ही बहनें काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. साथ ही दोनों का रक्षाबंधन से भी खास नाता है. दरअसल कृति सेनन का कोई भाई नहीं है. ऐसे में वे अपनी छोटी बहन को ही हर साल राखी बांधती हैं.
कृति सेनन और नुपूर की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी नजर आती है. एक्ट्रेस के मुताबिक दोनों का भले ही कोई भाई नहीं है लेकिन वे दोनों खुद किसी भाई की तरह एक-दूसरे की रक्षा करना जानती हैं.
कृति ने क्या कहा था?
कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका कोई भाई नहीं है. इसलिए हर साल वे रक्षाबंधन के दिन अपनी छोटी बहन नुपूर सेनन को राखी बांधती हैं और हिंदू धर्म की इस परंपरा को निभाती आई हैं. दोनों के लिए ये दिन बेहद खास होता है. अगर दोनों की उम्र की बात करें तो कृति और नूपुर के बीच में 6 साल का फासला है.
View this post on Instagram



