Toxic Release Live Updates: यश की ‘टॉक्सिक’ का क्रेज, टूट गया शाहरुख खान की ‘जवान’ का रिकॉर्ड
Yash Toxic Movie Review Release Live: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म कैसी है? क्या यश अपनी पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे
LIVE NEWS & UPDATES
-
‘जवान’ से आगे निकली ‘टॉक्सिक’
शाम 5 बजे तक रिलीज के पहले दिन यश की ‘टॉक्सिक’ ने 72.84 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ पहले दिन की कमाई के मामले में इसने शाहरुख की ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘जवान’ ने पहले दिन 65.5 करोड़ रुपये कमाए थे.
-
‘टॉक्सिक’ ने शाम 5 बजे तक कितनी कमाई की?
‘टॉक्सिक’ की कमाई के आंकड़े तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं. शाम 5 बजे तक इस फिल्म ने भारत में 61.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. शाहरुख खान की ‘जवान’ ने पहले दिन भारत में 65.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. यानी कुछ ही देर में ‘टॉक्सिक’ ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में ‘जवान’ से आगे निकल जाएगी.
-
‘टॉक्सिक’ के लिए कियारा आडवाणी की फीस?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी यश के साथ ‘टॉक्सिक’ में नजर आई हैं. रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
-
दोपहर 2 बजे तक ‘टॉक्सिक’ की कमाई
‘टॉक्सिक’ रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो दोपहर 2 बजे तक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 48.53 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. ऐसा माना जा रहा है कि पहले दिन कमाई का ये आंकड़ा 90 करोड़ के पार जा सकता है.
-
‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने कितनी फीस ली?
रिपोर्ट के मुताबिक यश ने ‘टॉक्सिक’ के लिए 50 करोड़ रुपये की फीस वसूली है. वो इस फिल्म में लीड रोल में तो नजर आए ही हैं, साथ ही वो इसके प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने अपनी कंपनी मॉन्सटर माइंड क्रिएशन के जरिए KVN प्रोडक्शन के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है.
-
क्या टूट जाएगा KGF 2 का रिकॉर्ड?
KGF 2 ने पहले दिन भारत में 116 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अगर ‘टॉक्सिक’ इस आंकड़े को पार कर लेती है, तो ओपनिंग डे पर KGF 2 का रिकॉर्ड टूट जाएगा. ‘टॉक्सिक’ ने दोपहर 1 बजे तक 41.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
-
‘टॉक्सिक’ कैसी फिल्म है?
Toxic Movie Review: ‘टॉक्सिक’ उन ऑडियंस के लिए बनी फिल्म, जिन्हें KGF 2 में यश का रॉकी भाई का बागी और बेपरवाह अंदाज पसंद आया था. अगर आप यश को ग्रे-शेड किरदार में देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए ही बनी है. आप इस फिल्म का पूरा रिव्यू यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
-
‘टॉक्सिक’ का रनटाइम कितना है?
‘टॉक्सिक’ का रनटाइम 3 घंटे 14 मिनट है. यश के साथ इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय जैसे बड़े स्टार्स दिखे हैं. रिलीज होते ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज़ बना हुआ है.
-
‘धुरंधर’ से आगे निकली ‘टॉक्सिक’
Toxic Beat Dhurandhar: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज होते ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर हिंदी भाषा में 28 करोड़ की कमाई की थी. वहीं सैकनिल्क की मानें तो दोपहर 12 बजे तक ‘टॉक्सिक’ ने 31.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
-
‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Toxic Box Office Collection Early Estimate: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म करती नजर आ रही है. सैकनिल्क की मानें तो सुबह 11 बजे तक इस फिल्म ने भारत में 27.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसमें सबसे ज्यादा फिल्म ने हिंदी से 11.92 करोड़ रुपये की कमाई की है. कन्नड़ से 9.12 करोड़, तेलुगु से 4.64 करोड़, तमिल से 1.30 करोड़ और मलयालम से 47 लाख की कमाई हुई है.
-
यश की ‘टॉक्सिक’ को बताया टॉर्चर
क्या यश की फिल्म के खिलाफ नेगेटिव PR चलाया जा रहा है? एक्टर के फैन्स ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है. दरअसल फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं. कुछ लोगों ने पिक्चर को टॉर्चर ही बता दिया है. जिसके बाद फैन्स और नेगेटिव लिखने वालों के बीच जंग छिड़ गई है.
-
‘टॉक्सिक’ का रिव्यू इंटरवल तक…
‘टॉक्सिक’ शुरू होते ही बता देती है कि यहां कोई संस्कारी परिवार या सीधी-सादी प्रेम कहानी नहीं मिलने वाली, न ही एक्शन ड्रामा. यह एक खूंखार गैंगस्टर की बेपरवाह दुनिया है, जहां ‘मिल्स एंड बून’ उपन्यासों की तरह एक ‘बैड बॉय’ और उसकी कहानी बयां की गई है. यश का स्वैग, सिगरेट का धुआं और धांसू डायलॉग्स फर्स्ट हाफ में उनके फैंस के लिए फुल पैसा-वसूल साबित होते हैं. डार्क माहौल और तेज एक्शन के बीच कहानी इधर-उधर डोलती जरूर है, मगर इंटरवल आते-आते एक तगड़ा झटका देकर दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा देती है.
-
‘टॉक्सिक’ का स्क्रीनप्ले कैसा है?
X पर एक यूजर ने फिल्म के इंटरवल पर सवाल उठाए. साथ ही वो लिखते हैं-” स्क्रीनप्ले पूरी तरह से बिखरा हुआ और उलझा हुआ है. साफ़ तौर पर इसके पीछे एक बड़ी कहानी या दुनिया छिपी है, लेकिन लेखन में कोई दिशा या तालमेल नहीं है. बस एक के बाद एक अजीब आइडिया स्क्रीन पर फेंके जा रहे हैं और फ़िल्म का स्तर और गिरता जा रहा है.”
#ToxicTheMovie Interval: What an absolute mess of a screenplay. Theres clearly a bigger world buried somewhere in this, but the writing has no sense of direction. Its just one random idea after another thrown at the screen and somehow getting worse. pic.twitter.com/rvhDz4MmWj
— ZeMo (@ZeM6108) August 26, 2026
-
यश को इस लुक में देखकर फैन्स खुश
यश की ‘टॉक्सिक’ का जब ट्रेलर आया था, उसी वक्त खुलासा हो गया था कि वो डबल रोल में हैं. वहीं, उनका दूसरा लुक भी सामने आया था. अब कुछ फैन्स ने उसी रोल और लुक की जमकर तारीफ की है. दूसरे हाफ में दर्शकों को यह सीक्वेंस पसंद आया है.
2nd half is on
Yash as a son entry is cool af!!#TOXICReview pic.twitter.com/v3pmH6nAXB
— Krish (@Krish_nvm_Raw) August 26, 2026
-
‘टॉक्सिक’ देखकर क्यों गुस्सा हुए लोग?
यश की ‘टॉक्सिक’ देखकर कुछ लोग गुस्सा हो गए हैं. X पर एक यूजर ने लिखा- ”प्रोड्यूसर्स, प्लीज ऐसी फिल्मों पर अपना पैसा बर्बाद न करें, हाइप तो कुछ समय के लिए ही होती है, लेकिन कहानी, स्क्रीनप्ले और कंटेंट मायने रखते हैं. ऑडियंस का समय और पैसा बेहतर चीजों के हकदार हैं.”
-
फैन्स ने थिएटर के बाहर फोड़े पटाखे
कर्नाटक के शिवमोग्गा में ‘टॉक्सिक’ फिल्म की स्क्रीनिंग का जश्न मनाते हुए फैन्स ने थिएटर के बाहर पटाखे फोड़े. फिल्म को लेकर एक्टर के फैन्स के बीच तगड़ा माहौल देखा जा रहा है.
#WATCH | Karnataka: Fans burst firecrackers outside a theatre in Shivamogga as they celebrate the screening of the movie ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’.
The movie thriller features actor Yash and actresses Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi, Tara Sutaria, and Rukmini pic.twitter.com/7RE2L6G5k9
— ANI (@ANI) August 26, 2026
-
लोगों को कैसा लगा पहला हाफ?
X पर ही लोगों ने रिव्यू देते हुए लिखा कि- ”किरदारों को बहुत अच्छे से गढ़ा गया है, भाई-बहन के इमोशनल सीन दिल को छू लेते हैं, डायलॉग्स शानदार और असरदार हैं. Yash का स्वैग और स्क्रीन प्रेजेंस कमाल का है, और एक्शन सीन तो जबरदस्त हैं.”
First Half Engaging.
The character buildup is solid, Brother and Sister emotional scenes hit you hard, the dialogues are well written and impactful, #Yash Swag and Screen presence and the action sequences are absolutely terrific.
#ToxicReview #Yash pic.twitter.com/P5DrcvLl8M
— Jarry (@Luxelioness_) August 26, 2026
-
‘टॉक्सिक’ के इंटरवल सीन की तारीफ
X पर एक दूसरे यूजर ने लिखा: ”इंटरवल तक तो फिल्म जबरदस्त है. इसकी कहानी बांधे रखने वाली है, दुनिया को बहुत बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है. और यश की स्क्रीन पर मौजूदगी और उनका अंदाज एकदम अलग और जबरदस्त है. इंटरवल वाला हिस्सा शानदार है और जितनी चर्चा हो रही थी, यह फिल्म उस पर खरी उतरती है.”
#ToxicReview – Interval#Toxic is absolutely on fire till interval!



