Film Comparison: स्पिरिट से बड़ी है वाराणसी, प्रभास की फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ऐसा क्यों कहा?

Film Comparison: स्पिरिट से बड़ी है वाराणसी, प्रभास की फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ऐसा क्यों कहा?

पैन इंडिया फिल्म वाराणसी अप्रैल 2027 को आ रही है. लेकिन इसकी रिलीज के 39 दिन पहले प्रभास की स्पिरिट आएगी जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. उन्होंने क्लैश पर रिएक्ट किया है.

Sandeep Reddy Vanga on Varanasi: साल 2026 में कुछ बड़ी फिल्में रिलीज हुईं वहीं कुछ फिल्में अभी आनी बाकी हैं. वहीं दूसरी तरफ 2027 में भी कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज की तैयारी में हैं. इसमें साउथ की पैन इंडिया फिल्में भी हैं. जहां एक तरफ संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट फिल्म का नाम इसमें शामिल है. वहीं दूसरी तरफ एस एस राजामौली की वाराणसी फिल्म भी 2027 में रिलीज हो रही है. हालांकि दोनों फिल्मों की रिलीज में 37 दिन का गैप है.

वहीं देखा जाए तो अभी से ही इस दोनों फिल्मों पर फैंस की नजरें हैं. पहले संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट रिलीज हो रही है. इसके बाद महेश बाबू की वाराणसी का नंबर है. ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि कहीं वाराणसी की वजह से स्पिरिट को नुकसान ना हो जाए. अब इसपर संदीप रेड्डी वांगा का भी रिएक्शन आ गया है.

संदीप रेड्डी वांगा ने वाराणसी के आसपास अपनी फिल्म की रिलीज का बचाव किया है. उन्होंने इसपर कम शब्दों में सटीक जवाब दिया है. डायरेक्टर ने इसपर कहा- ‘ये पर्याप्त होगा. दोनों फिल्मों के बीच में 5 हफ्तों का गैप है. साथ ही वाराणसी फिल्म स्पिरिट से बड़ी है.’ इसके बाद जब फिर उनसे ऐसा ही सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि क्या आप ये चाहते हैं कि वाराणसी के लिए स्पिरिट को पोस्टपोन कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें- Toxic Explain: ज़हर भरी ज़िंदगी में रिश्तों के अमृत की प्यासयश-कियारा की टॉक्सिक में इतना खून-खराबा क्यों है?

कब रिलीज हो रहीं दोनों फिल्में?

स्पिरिट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 300 करोड़ से 500 करोड़ रुपये के बीच माना जा रहा है. वहीं ये फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है. फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. इसके अलावा अगर बात करें वाराणसी की तो ये 1500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनकर तैयार हुई है. वहीं ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. देखने वाली बात होगी कि दोनों में से कौन सी फिल्म अपने बजट के मुकाबले कितना कलेक्शन कर के दिखाती है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More