Akanksha Chamola: लॉकअप और गौरव खन्ना को छोड़कर…आकांक्षा चमोला ने पैपराजी से की ऐसी अपील, वीडियो वायरल

Akanksha Chamola: लॉकअप और गौरव खन्ना को छोड़कर…आकांक्षा चमोला ने पैपराजी से की ऐसी अपील, वीडियो वायरल

Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला ने जब से गौरव संग तलाक का ऐलान किया है उसने कई सवाल किए जा रहे हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने पहले ही पैपराजी को गौरव के बारे में कोई भी सवाल करने से मना कर दिया है.

Akanksha Chamola:टीवी एक्ट्रेस और लॉकअप 2 फेम आकांक्षा चमोला इस वक्त चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने जब से शो में अपने और गौरव के तलाक का ऐलान किया है. तब से हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है. वहीं, शो से निकलने के बाद आकांक्षा से लगातार उनकी पर्सनल लाइफ और तलाक को लेकर सवाल किए जा रहे हैं. लेकिन अब आकांक्षा ने लॉक अप: सच या सजा में अपने सफर से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया है. वहीं उन्होंने गौरव खन्ना को लेकर भी कोई भी सवाल पूछने के लिए पैपराजी से रिक्वेस्ट भी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

IANS द्वारा कैप्चर किए गए एक वीडियो में आकांक्षा पत्रकारों से बातचीत करती नजर आईं. हालांकि, उनसे कोई सवाल पूछा जाता, उससे पहले ही उन्होंने मुस्कुराते हुए लेकिन साफ शब्दों में बता दिया कि वह शो लॉकअप और गौरव खन्ना इन दोनों से जुड़े मुद्दे पर बात नहीं करना चाहतीं.

ये भी पढ़ें: मौनी रॉय के सपोर्ट में उतरे अर्जुन बिजलानी, बोले- उसे बेवजह टारगेट किया जा रहा है

आकांक्षा ने पैपराजी से की ये अपील

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आकांक्षा किसी शो के सेट पर नजर आ रही हैं. इस दौरान वो शॉर्ट ड्रेस पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं. सेट से बाहर आते वक्त जब पैपराजी ने उन्हें कैप्चर किया तो पहले ही आकांक्षा ने मुस्कुराते हुए कहा कि- प्लीज कोई सवाल नहीं पूछेगा. बस लॉकअप और गौरव को छोड़कर कोई भी सवाल चलेंगे. यानी ने आकांक्षा ने पैपराजी से कह दिया कि उनसे गौरव को और लॉकअप को लेकर कोई भी सवाल न करे. इसके अलावा कोई कुछ भी पूछ सकता है.

गौरव संग तलाक का किया था ऐलान

बता दें कि लॉक अप 2 में नजर आने के बाद आकांक्षा ने अपने और गौरव खन्ना के अलग होने की बात बताकर फैंस को चौंका दिया था. शो के प्रीमियर एपिसोड में ही उन्होंने इस बारे में खुलासा किया था. आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे हैं और अब दोनों तलाक की ओर बढ़ रहे हैं. बाद में उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनका अलग होना सच था और यह पब्लिसिटी या टीआरपी बटोरने के लिए किया गया कोई कदम नहीं था. शो खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि भावनात्मक रूप से दोनों अपनी शादी से आगे बढ़ चुके हैं और अब सिर्फ तलाक के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होना बाकी है.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More