Ramayan में ‘लक्ष्मण’ बनने के लिए इस एक्टर ने दिया था ऑडिशन, हुआ रिजेक्ट और रवि दुबे को मिल गया मौका
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' दिवाली पर आ रही है. जहां रणबीर श्री राम के किरदार में हैं, तो दूसरी ओर रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे. पर इस रोल के लिए किसी दूसरे एक्टर ने भी ऑडिशन दिया था.
Ramayan: इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘रामायण’ भी है. जिसे नमित मल्होत्रा ने 4000 करोड़ रुपये के भारी बजट से तैयार किया है. फिलहाल पार्ट 2 का काम जारी है, लेकिन उससे पहले इसी साल दिवाली पर पहला पार्ट रिलीज होगा. जिसका हाल ही में ट्रेलर आया, लेकिन लोगों का मिलाजुला रिस्पॉन्स ही मिला है. यश, साई पल्लवी, रणबीर कपूर, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता समेत कई एक्टर्स का लुक सामने आ गया है. इस लिस्ट में रवि दुबे का नाम भी शामिल है जो पिक्चर में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. पर क्या आप जानते हैं इस रोल के लिए नीतीश शर्मा भी ऑडिशन दे चुके हैं, पर वो रिजेक्ट हो गए थे, अब शत्रुघ्न का किरदार निभाने का मौका मिल गया है.
हाल ही में ‘मिड-डे’ को इंटरव्यू देते हुए नीतीश शर्मा ने बताया कि ”उनका सफर 2023 में एक बड़े झटके के बाद शुरू हुआ. सैकड़ों ऑडिशन और रिजेक्शन के बाद उन्हें आखिरकार एक बड़ी फिल्म में अहम रोल मिला था. लेकिन बाद में उनकी जगह एक सीनियर एक्टर को ले लिया गया. नीतीश शर्मा ने खुलासा किया कि, इस रिजेक्शन से उन्हें बहुत दुख हुआ था, लेकिन इसने कुछ बेहतर होने का रास्ता भी बनाया.
नीतीश ने रिजेक्शन के बाद कैसे खुद को संभाला?
अपने मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए नीतीश शर्मा ने कहा- ” मैं उस पवित्र किताब को पढ़कर शांति पाने की कोशिश कर रहा था. जब मैं ‘भरत मिलाप’ वाला सीन पढ़ रहा था, तभी मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से फोन आया कि नितेश तिवारी ‘रामायण‘ पर एक पायलट फिल्म बना रहे हैं. वो लक्ष्मण के रोल के लिए मेरा टेस्ट लेना चाहते हैं. इसलिए मैंने टेस्ट दिया. वहां सिर्फ दो सीन थे जिनमें लक्ष्मण का किरदार सपोर्टिंग था. और राम का किरदार मेन था. बाद में नितेश सर मेरे पास आए और बोले- ”एक काम करो, तुम राम का रोल करो.” उन्हें मेरी परफॉर्मेंस पसंद आई और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वो मुझे फिल्म का हिस्सा बनाएंगे, और देखिए, आज मैं इसका हिस्सा हूं.”
लक्ष्मण के रोल के लिए हुए रिजेक्ट
इसे लेकर एक्टर ने कहा कि- ”असली फिल्म के लिए यह साफ था कि हर किरदार में बड़े स्टार्स होंगे. और इतनी बड़ी फिल्म में कई चीजें मायने रखती हैं. लेकिन मुझे इस बात से कोई शिकायत नहीं है. दरअसल अब लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभा रहे हैं. इस दौरान रणबीर कपूर के साथ काम करने को लेकर कहा- ” जब भी हम साथ शूटिंग करते थे, तो उनका मुझे क्यू देने का तरीका कमाल का था. भले ही उनका अपना सीन खत्म हो चुका हो. वa हर एक्टर को खुद ही क्यू देते हैं, चाहे वह 10 बार हो, 12 बार हो या 15 बार. वो सभी के साथ बहुत विनम्रता से पेश आते हैं.”




