Awarapan 2: इमरान हाशमी की आवारापन 2 की हर एक डिटेल्स, फिल्म देखने से पहले सबकुछ जान लीजिए
Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इसके बारे में सबकुछ जान लीजिए.
Awarapan 2: अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ…बॉलीवुड के हैंडसम हंक और एक्टिंग के बादशाह इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिन फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट दोगुना बढ़ गई है. हर कोई यही कह रहा है कि इमरान हाशमी का एरा वापस आ रहा है. ट्रेलर में एक्टर का दमदार लुक, एक्शन और इंटेंस एक्सप्रेशन भी कमाल के हैं. ट्रेलर ने ही धूम मचा दी है. फिल्म आना तो अभी बाकी है.
अगर आप भी इमरान हाशमी के डाए हार्ड फैन हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. फिल्म की रिलीज से पहले ही हम आपको इससे जुड़ी हर एक डिटेल बताने जा रहे हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर रिलीज डेट और रनटाइम से जुड़ी हर डिटेल.
ये भी पढ़ें: Saif Sister: 19 साल की उम्र में मेरी शादी 50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ की बहन सबा पटौदी? अब किया खुलासा
आवारापन 2 से जुड़े FAQ
Q1. आवारापन 2 में कौन-कौन से कलाकार हैं?
जवाब- इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, सलिल आचार्य, सुविंदर विक्की, अतुल कुमार और अन्य कलाकार फिल्म में नजर आएंगे.
Q2. इमरान हाशमी की आवारापन 2 का रनटाइम कितना है?
जवाब- CBFC से मिले सर्टिफिकेशन के बाद फिल्म का अंतिम रनटाइम 2 घंटे 9 मिनट 41 सेकंड है.
Q3. आवारापन 2 किस जॉनर की फिल्म है?
जवाब- यह एक्शन, ड्रामा, रोमांस और थ्रिलर जॉनर की फिल्म है.
Q4. CBFC ने आवारापन 2 को कौन सा सर्टिफिकेट दिया है?
जवाब- फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है.
Q5. इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 कब रिलीज होगी?
जवाब- यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Q6. आवारापन 2 का डायरेक्टर कौन है?
जवाब- फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है.
Q7. आवारापन 2 में इमरान हाशमी के अपोजिट कौन सी हीरोइन हैं?
जवाब- इमरान हाशमी के अपोजिट दिशा पटानी हैं.
Q8. ‘आवारापन 2’ में विलेन का किरदार कौन निभा रहा है?
जवाब- फिल्म में विलेन की भूमिका पूरन गब्बी और शबाना आजमी निभा रही हैं.
ये भी पढ़ें: Backrooms OTT: 3755 करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड हॉरर फिल्म अब OTT पर, कब और कहां देखें?




