Sunny Deol की वो एक गलती, जिसने बना दी शाहरुख खान की जिंदगी

Sunny Deol की वो एक गलती, जिसने बना दी शाहरुख खान की जिंदगी

Sunny Deol And Shah Rukh Khan: सनी देओल ने अपने करियर में एक ऐसी फिल्म को रिजेक्ट किया था, जिसे करके शाहरुख खान स्टार बन गए. हालांकि, पहले शाहरुख ने भी उसमें काम करने से मना कर दिया था.

Sunny Deol Rejected Movie: इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में चल रहे सनी देओल ने साल 1983 में रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘बेताब’ से अपना करियर शुरू किया था. डेब्यू करने के बाद सनी ने ‘घायल’, ‘घातक’, ‘बॉर्डर’, ‘गदर’ समेत और भी कई बेहतरीन फिल्में हिंदी सिनेमा को दी. जहां एक तरफ सनी अब तक ढेरों फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सनी ने अपने करियर में कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए भी हैं.

अब से लगभग 34 साल पहले भी सनी देओल ने एक बड़ी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. उनके मना करने के बाद उस फिल्म का ऑफर शाहरुख को मिला. पहले तो वो भी मना कर रहे थे. बाद में राजी हुए. फिल्म रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई. उसके साथ ही शाहरुख स्टार बन गए.

शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है वो है साल 1992 में आई ‘दीवाना’, जिसे राज कंवर ने डायरेक्ट किया था. गुड्डू धनोआ इसके प्रोड्यूसर थे. ये शाहरुख की डेब्यू फिल्म थी. रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म सनी देओल को ऑफर हुई थी. हालांकि, सनी ने बिजी होने की वजह से इसमें काम करने से इनकार कर दिया था. मेकर्स ने ‘दीवाना’ का ऑफर शाहरुख को दिया, लेकिन वो पहले से कुछ फिल्मों पर बिजी चल रहे थे. ऐसे में उन्होंने मेकर्स को ना कह दिया.

क्यों फिल्म करने को राजी हुए थे शाहरुख?

बाद में जब शाहरुख को पता चला कि दीवाना में ऋषि कपूर भी हैं, तो वो इसमें काम करने को राजी हो गए, क्योंकि वो ऋषि कपूर के साथ काम करना चाहते थे. SRK इस पिक्चर का हिस्सा बने और वो पहले से जिन फिल्मों पर काम कर रहे थे, उन सबसे पहले ‘दीवाना’ रिलीज हो गई. शाहरुख को लोगों ने पसंद किया और वो रातोंरात इसके जरिए छा गए.

ये भी पढ़ें-

जब सनी देओल का मुस्लिम किरदार बन गया बंटवारा 1947 के लिए मुसीबत, राजकुमार संतोषी ने बताई वजह

रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, स्पिरिट के बाद एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे संदीप रेड्डी वांगा

सैकनिल्क के अनुसार ‘दीवाना ‘ का बजट सिर्फ 4 करोड़ रुपये था. भारत में इसमें 7.20 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड 13 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. शाहरुख और ऋषि कपूर के अलावा दिव्या भारती भी इस फिल्म का हिस्सा थीं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More