राजस्थान के ब्यावर में दर्दनाक हादसा, गैस रिसाव के बाद हुआ धमाका, आग में जिंदा जलीं मां और बेटियां

राजस्थान के ब्यावर में दर्दनाक हादसा, गैस रिसाव के बाद हुआ धमाका, आग में जिंदा जलीं मां और बेटियां

राजस्थान के ब्यावर जिले के रेलडा क्षेत्र में गैस लीक से लगी आग में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई. हादसा सुबह किचन में चाय बनाते समय हुआ. इस घटना से इलाके में शौक का माहौल है.

Beawar Gas Leak Accident: राजस्थान के ब्यावर जिले के ग्राम पंचायत रेलडा के कानेचा उड़ावता गांव में हुए एक हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. यहां दुकान में बनी एक किचन में गैस लीक होने के कारण आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया. कुछ लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

जानकारी के अनुसार, महिला सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी. जैसे ही उसने गैस चालू की, लीकेज होने के कारण तेज धमाके के साथ अचानक आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने पूरी किचन को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि महिला और उसकी दोनों बच्चियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में शोक एवं दहशत का माहौल फैल गया.

आग में झुलसने से मां-बेटियों की मौत

गांव वालों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक एक महिला और दोनों बेटियां गंभीर रूप से झुलस चुकी थी, जिन की बाद में मौत हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर अधिकारी तारांचद के नेतृत्व के टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आग बुझा बुझा दी, लेकिन तब तक हादसा दर्दनाक रूप ले चुका था.

ये भी पढ़ें: ISI कनेक्शन, आतंकी मॉड्यूल और हथियार तस्करी दिल्ली में पकड़ा गया 2 लाख का इनामी प्रवीण

क्षेत्र में शोक की लहर

गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मनीषा, उसकी 8 वर्षीय बेटी नविया और 5 वर्षीय बेटी पल्लवी के रूप में हुई है.इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. बड़ी संख्या में गांव वाले पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

ध्वज आर्य
ध्वज आर्य

राजस्थान में 2008 से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत. 18 वर्षों के पत्रकारिता करियर में राजनीति, सामाजिक मुद्दे, विकास, अपराध और ग्राउंड रिपोर्टिंग पर काम. खबर की तह तक जाने, तथ्यों की पुष्टि करने और जटिल विषयों को सरल भाषा में जनता तक पहुंचाने में विशेषज्ञता. प्रिंट से डिजिटल मीडिया तक के बदलाव को करीब से देखा. प्रिंट ,डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्लेटफार्म पर काम का अनुभव. पत्रकारिता की शुरुआत के 10 साल क्राइम रिपोर्टिंग की. पूर्व में समाचार प्लस, इंडिया न्यूज, दैनिक भास्कर और अब नेशनल चैनल TV9 भारतवर्ष में राजस्थान ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी. इस सफर के दौरान ब्रेकिंग न्यूज से लेकर इन्वेस्टिगेशन स्टोरी के साथ कई बड़े खुलासे, कई बड़े चुनाव, आपदा, बड़े आंदोलनों की ग्राउंड ज़ीरो से कवरेज समेत भारत पाकिस्तान युद्ध (ऑपरेशन सिंदूर) को कवर किया. क्राइम की खबरों, बड़े राजनीतिक घटनाक्रम और युद्ध कवरेज में सबसे ज्यादा रूचि. मेरा मानना है कि खबर सिर्फ एक घटना नहीं है, उसके पीछे का सच भी है. पत्रकारिता का काम सत्ता पक्ष से सवाल पूछना और जनता की आवाज़ बनना है. निष्पक्षता, गति और सटीकता मेरी रिपोर्टिंग के तीन स्तंभ हैं.

Read More