Bhopal News: ‘दहेज नहीं, ट्विशा की मौत के पीछे ब्लैकमेल का शक’, कोर्ट में पति समर्थ सिंह के वकील का बड़ा दावा
भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा केस में सोमवार को सुनवाई के दौरान पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में तीखी बहस हुई. समर्थ के वकील ने दहेज उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि पैसों के लेन-देन का कोई साक्ष्य नहीं है.
Bhopal News: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा केस में सोमवार को सुनवाई के दौरान पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में तीखी बहस हुई. समर्थ के वकील ने दहेज उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि पैसों के लेन-देन का कोई साक्ष्य नहीं है. बचाव पक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि ट्विशा की संदिग्ध मौत के पीछे कहीं किसी ब्लैकमेल का एंगल तो नहीं है. बचाव पक्ष ने कहा कि ट्विशा खुद भी बहुत खर्च करती थी. घटना वाले दिन वह पार्लर गई, अमेजॉन से पार्सल मंगाया था. पार्सल अब तक खोला नहीं गया. ट्विशा की संदिग्ध मौत का कारण हम भी जानना चाहते हैं.
वहीं ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से पेश वकील ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और इस चरण में किसी भी स्थिति में अग्रिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए. ट्विशा के वकील ने अदालत में कहा कि बचाव पक्ष की ओर से जो तर्क दिए जा रहे हैं, उसी आधार पर तो हर मामले में जमानत मिल जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और वकीलों पर दबाव बनाया जा रहा है, जो बेहद गंभीर विषय है.
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.




