Bigg Boss 20: मोटू-पतलू वाले कमेंट पर भड़कीं आम्रपाली दुबे की बहन, गुल्लू-माही विज को सुनाई खरी-खोटी
Bigg Boss 20: गुल्लू ने आम्रपाली और लव गिल की तुलना कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू से कर दी थी. इस पर भोजपुरी एक्ट्रेस की बहन आंचल ने आपत्ति जताई है और गुल्लू-माही विज को खरी-खोटी सुनाई है.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के पिछले एपिसोड में एक टास्क के दौरान गुल्लू और भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली. धीरे-धीरे यह बहस तब और बढ़ गई, जब गुल्लू ने आम्रपाली और लव की जोड़ी की तुलना कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू से कर दी. अब गुल्लू के इस कमेंट की आम्रपाली की टीम और उनकी बहन आंचल ने आलोचना की है. आंचल ने इस तरह की टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि बहस के दौरान किसी के शरीर का मजाक उड़ाना इतना आम क्यों हो गया है और इस पर कोई आवाज क्यों नहीं उठाता.
आम्रपाली को लेकर बॉडी शेमिंग का विवाद बढ़ने के बाद उनकी टीम ने भी सफाई दी. टीम ने कहा, वीकेंड का वार में छोटा भीम, इंदुमती और छुटकी के बारे में बात हुई थी… जबकि वह बॉडी शेमिंग भी नहीं थी. तो क्या अब मोटू-पतलू पर भी बात होगी? यह तो साफ तौर पर बॉडी शेमिंग है और बार-बार हो रही है.
ये भी पढ़ें: शुरू से शुरू करते हैंसलमान खान ने YouTube पर किया डेब्यू, सामने आया मजेदार वीडियो
माही और गुल्लू को सुनाई खरी-खोटी
आम्रपाली की बहन आंचल अपनी इंस्टागाम स्टोरी पर ने नेशनल टेलीविजन पर उनकी बहन के शरीर को लेकर टिप्पणी करने के लिए माही विज और गुल्लू को भी खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा, माही विज और गुल्लू के लिए मेरी बहन आम्रपाली के शरीर का मजाक उड़ाना और फिर बच निकलना इतना आसान क्यों है? किसी के शरीर को लेकर मजाक उड़ाना कभी सही नहीं होता. किसी के शरीर को हंसी-मजाक का विषय नहीं बनाना चाहिए, खासकर तब जब उसका काम और उसकी उपलब्धियां खुद उसकी पहचान हों.

आंचल ने आगे कहा, आम्रपाली का शरीर चाहे किसी भी आकार का रहा हो, वह हमेशा इंडस्ट्री में हिट रही हैं. उन्होंने अपने टैलेंट और शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है. किसी को बॉडी शेम करना कोई उपलब्धि नहीं है. अगर लड़ाई करनी है, तो सम्मान के साथ करो. जब आम्रपाली के खिलाफ कहने के लिए कोई ठोस बात नहीं मिली, तो इस तरह की टिप्पणियां शुरू कर दीं? आखिरकार, आपका काम ही सबसे ज्यादा मायने रखता है.
आंचल ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, आम्रपाली का काम किसी भी निजी टिप्पणी से कहीं ज्यादा दमदार है. मुझे और मेरे पूरे परिवार को अपनी बहन पर गर्व है और हमेशा रहेगा.




