Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म का धमाका, तोड़ा पठान, धुरंधर, एनिमल का रिकॉर्ड, बनी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म का धमाका, तोड़ा पठान, धुरंधर, एनिमल का रिकॉर्ड, बनी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने कमाल की शुरुआत की है. उनकी फिल्म ने पहले दिन ही अपने कलेक्शन से चौंका दिया है और धुरंधर समेत कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है.

Drishyam 3 Box Office Collection Opening Day: अजय देवगन को साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर अपना सबसे बड़ा कमाल दिखा दिया है. जो तीन दशक में कभी नहीं हो सका अब अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने वो कर के दिखाया है. इसी के साथ ये फिल्म उनके अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी बन गई है. इसके अलावा फिल्म ने शाहरुख खान की पठान और रणवीर सिंह की धुरंधर को भी पटखनी दे दी है. फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ये कारनामा कर के दिखाया है. वहीं ये बॉलीवुड के इतिहास में धुरंधर 2 और जवान के बाद तीसरा सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी बन गई है.

ओवरसीज कलेक्शन में भी फिल्म को ठीक-ठाक फायदा मिला है. अगर फिल्म ओवरसीज कलेक्शन में और कमाई करती तो सीधे तौर पर इसका उन्हें फायदा मिलता और फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा भी कमाकर दिखा ले जाती. आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर दृश्यम 3 ने कितनी कमाई कर ली है.

दृश्यम 3 ने कितने रुपये कमाए?

दृश्यम 3 फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 66.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 80.10 करोड़ कमा लिए हैं. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ रुपये का रहा है. इसे मिला लिया जाए तो दृश्यम 3 का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये का रहा है जो इसे खास बनाता है.

ये भी पढ़ें- Maatrubhumi: सलमान खान के फैन्स के लिए गुड न्यूज, मातृभूमि की रिलीज का रास्ता हुआ साफ, सरकार से मिल गई मंजूरी

दृश्यम 3 ने धुरंधर-पठान को छोड़ा पीछे

अजय देवगन की दृश्यम 3 ने कमाई के मामले रणवीर सिंह की धुरंधर और शाहरुख खान की पठान जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा इस फिल्म ने रणबीर कपूर की एनिमल को भी पछाड़ दिया है और कमाल की कमाई की है. भारत में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में दृश्यम 3 ने 80 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं. वहीं शाहरुख खान की पठान ने रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 65.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

वहीं रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर ओपनिंग डे पर 76.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. बात करें धुरंधर की तो भारत में इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 33.60 करोड़ ही कमाए थे. इस लिहाज से देखा जाए तो पहले दिन अजय देवगन की दृश्यम 3 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अब ये देखना रोचक होगा कि फिल्म पहले वीकेंड में कौन से रिकॉर्ड बनाती है और किन फिल्मों का काम तमाम करती है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More