Farzi 2: कौन हैं युक्ति थरेजा, जिसकी शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ में हुई एंट्री, कब आएगा सीजन 2?
Farzi 2: शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है. अब सीरीज को लेकर नई एंट्री ने कई बड़े अपडेट दिए हैं. युक्ति थरेजा सीरीज में लीडिंग लेडी के तौर पर दिखेंगी. जानिए कौन हैं?
Farzi 2: साल 2023 की शुरुआत में अमेजन प्राइम वीडियो पर शाहिद कपूर की डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्जी’ आई थी. जिसने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया था. राज एंड डीके के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम-थ्रिलर को लोगों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली थी. साथ ही यह ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज में शामिल हो गई थी. पहले सीजन के सस्पेंस भरे एंडिंग के बाद से ही फैन्स अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब ‘फर्जी’ के दूसरे पार्ट को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में युक्ति थरेजा की एंट्री हो गई है, जो लीडिंग लेडी के रोल में दिखेंगी.
हाल ही में वैरायटी इंडिया पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि फर्जी के नए सीजन की लीड एक्ट्रेस युक्ति थरेजा होंगी. दरअसल पहले सीजन में दर्शकों ने देखा था कि राशी खन्ना का किरदार मेघा, नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश करती हैं. हालांकि, इस दौरान सनी यानी शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है. लेकिन दूसरे सीजन के लिए युक्ति थरेजा को सनी की लव-इंटरेस्ट के तौर पर कास्ट किया गया है.
युक्ति थरेजा ने ‘फर्जी 2’ को लेकर क्या कहा?
युक्ति थरेजा ने बताया कि ”मैं ‘फर्जी सीजन 2’ में फीमेल लीड का किरदार निभा रही हूं. इस सीजन में मैं ही लीडिंग लेडी हूं. मेरे सभी सीन शाहिद कपूर के साथ हैं. और मेरा किरदार एक निडर Gen-Z महिला का है. जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाती है. यह एक मजबूत और कई लेयर्स वाला किरदार है, जिसमें काफी गहराई है. मैंने अपने हिस्से की ज्यादातक शूटिंग पूरी कर ली है, बस लगभग 20 परसेंट हिस्सा बाकी है.
View this post on Instagram
कब आएगा ‘फर्जी का सीजन 2’?
इस दौरान एक्ट्रेस ने कंफर्म किया कि, उम्मीद है कि यह सीजन 2027 के बीच में रिलीज होगा. दरअसल ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था. वहीं यह स्ट्रीमिंग स्पेस में बड़ी सफलताओं में से एक थी.
कौन हैं युक्ति थरेजा?
‘फर्जी 2’ में लीडिंग लेडी बनीं युक्ति थरेजा इससे पहले ‘है जुनून! ड्रीम डेयर डोमिनेट.’ में दिख चुकी हैं. वहीं, उन्होंने ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ जैसी वेब सीरीज में भी काम किया था. हालांकि, उन्हें इमरान हाशमी के साथ म्यूजिक वीडियो “लुट गए” से पहचान मिली थी. दरअसल जुबिन नौटियाल के गाए इस गाने को यूट्यूब पर 1.5 बिलियन से ज्यादा बार देखा गया है. वहीं, मलयालम एक्शन फिल्म ‘मार्को’ में भी नजर आई हैं.




