IPL Auction 2027 में इंग्लैंड के इस गेंदबाज की लगेगी बोली, खरीदने की होड़ में PBKS और LSG

IPL Auction 2027 में इंग्लैंड के इस गेंदबाज की लगेगी बोली, खरीदने की होड़ में PBKS और LSG

IPL 2027 के ऑक्शन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सॉनी बेकर की भी नीलामी होती दिखेंगी. उन्हें खरीदने की होड़ में दो फ्रेंचाजियों के बीच होड़ मच सकती है.

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन इस साल 16 दिसंबर को गोवा में होना है, जहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सॉनी बेकर के नाम की बोली लग सकती है. सॉनी बेकर ने खुद को IPL ऑक्शन में शामिल करने का फैसला किया है. (Photo: PTI)

23 साल के बेकर ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ वनडे सीरीज़ के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 45 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. बड़ी बात ये है कि उस मुकाबले में उन्हें जोफ्रा आर्चर के होते हुए कप्तान ने पहले नई गेंद सौंपी थी. (Photo: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद घर पर कुछ समय बिताकर तरोताजा हुए बेकर अब 2 दिसंबर को टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका रवाना होंगे. बेकर जाहनिसबर्ग में होने वाले पहले टेस्ट में खेल सकते हैं जो कि 17 दिसंबर से शुरू होगा. ये टेस्ट मैच IPL नीलामी के ठीक अगले दिन शुरू होगा. (Photo: Getty Images)

बेकर लगातार 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं और इस पहलू ने उन फ्रेंचाइजियों का ध्यान बेकर की ओर आकर्षित किया है जो अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करना चाहते हैं. बेकर ने इस साल द हंड्रेड में मैंचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था जो कि RPSG ग्रुप का हिस्सा है. ऐसे में LSG बेकर में दिलचस्पी दिखा सकती है. (Photo: Getty Images)