IND vs NZ: टीम इंडिया पर आफत बनकर टूटेंगे ये 2 कीवी! क्राइस्टचर्च टेस्ट में राह नहीं आसान

IND vs NZ: टीम इंडिया पर आफत बनकर टूटेंगे ये 2 कीवी! क्राइस्टचर्च टेस्ट में राह नहीं आसान

दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच वेलिंग्टन में खेला गया, जो बेनीताजा रहा. अब टूसरे टेस्ट मैच की बारी है जो उस मैदान खेला जाना है, जहां टीम इंडिया सिर्फ एक बार उतरी है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. जीत की स्थिति में लग रही भारतीय टीम को सफलता तो नसीब नहीं हुई लेकिन मैच ड्रॉ जरूर हुआ. इसने दिखा दिया कि अनुभवहीन या कम अनुभवी खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया न्यूजीलैंड की परिस्थितियों से तालमेल बैठाकर दमदार खेल दिखा सकती है. अब नजरें क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट पर है और यहां दो खिलाड़ी टीम इंडिया की राह में रोड़ा डाल सकते हैं.

भारत के लिए खतरा हैं ये 2 गेंदबाज

27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर टेस्ट सीरीज का ये दूसरा मैच शुरू होगा. इस तरह 6 साल से भी ज्यादा वक्त के बाद भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट के लिए इस मैदान पर उतरगी. टीम इंडिया ने हेगली ओवल में आज तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, जो 2020 के दौरे में खेला गया था. उस मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था. अब न सिर्फ उस इतिहास को बदलने का मौका मिला है बल्कि सीरीज भी अपने नाम करने का अवसर है.

मगर भारतीय टीम और जीत की राह में दो ऐसे खिलाड़ी आ सकते हैं, जिनका क्राइस्टचर्च के मैदान पर दमदार रिकॉर्ड है. ये खिलाड़ी हैं- मैट हेनरी और काइल जैमीसन. न्यूजीलैंड के ये दो स्टार तेज गेंदबाज पहले टेस्ट में ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए थे क्योंकि वेलिंग्टन की पिच एक दम सपाट थी. दोनों को 1-1 विकेट मिला था.

कैसा है क्राइस्टचर्च में रिकॉर्ड?

मगर क्राइस्टचर्च में कहानी अलग हो सकती है क्योंकि इस मैदान पर हेनरी और जैमीसन का रिकॉर्ड शानदार है. अनुभवी पेसर हेनरी ने हेगले ओवल की पिच पर 8 मैच की 16 पारियों में 40 विकेट लिए हैं, जहां उनका औसत 23.32 का ही है. मौजूदा सक्रिय गेंदबाजों में उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं. मगर हेनरी से पीछा छुड़ाते हैं तो भी चुनौती कम नहीं होगी क्योंकि दूसरे नंबर पर हैं काइल जैमीसन.

लंबे कद के इस तेज गेंदबाज ने क्राइस्टचर्च में सिर्फ 5 मैच खेले हैं और लेकिन सिर्फ 10 पारियों में 28 विकेट झटक चुके हैं. उनका औसत सिर्फ 17.57 है. ये औसत इंटरनेशल क्रिकेट में सक्रिय सभी टीमों में सबसे अच्छा है. इनके अलावा जैकब डफी जैसा गेंदबाज भी है, जिसने यहां 1 ही मैच में 8 विकेट झटके थे. यानि साफ है कि भारतीय टीम को क्राइस्टचर्च में जीत हासिल करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ेंगे

सुमित सुन्द्रियाल
सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More