रिटायर होते ही CSK के मेंटॉर बने, अब IPL Auction में भी नजर आएंगे एमएस धोनी?

रिटायर होते ही CSK के मेंटॉर बने, अब IPL Auction में भी नजर आएंगे एमएस धोनी?

धोनी ने हाल ही में IPL से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था लेकिन इसके साथ ही वो CSK के मेंटॉर भी बन गए. इसके चलते उत्सुकता बनी हुई है कि क्या वो मिनी ऑक्शन में भी हिस्सा लेंगे या नहीं.

IPL का 20वां सीजन कुछ ही महीनों में शुरू होने वाला है लेकिन पहली बार इस लीग की सबसे बड़ी पहचान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नहीं उतरेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी ने आखिरकार 19 साल का सफर खत्म करते हुए IPL से भी संन्यास ले लिया. मगर धोनी CSK के डगआउट में जरूर दिखेंगे क्योंकि वो टीम कें मेंटॉर बन चुके हैं. ऐसे में क्या सीजन से पहले धोनी IPL मिनी ऑक्शन में भी हिस्सा लेंगे? इसको लेकर उत्सुकता बनी हुई है लेकिन पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को ऐसा नहीं लगता.

टीम इंडिया और चेन्नई में धोनी की कप्तानी में खेल चुके इरफान पठान ने एक खास वीडियो में IPL ऑक्शन में धोनी के हिस्सा लेने पर अपनी राय दी. पठान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता धोनी ऑक्शन के दौरान किसी भी तरह का फोकस अपने ऊपर चाहेंगे, बल्कि वो सारी सुर्खियों से दूर रहकर टीम के खिलाड़ियों की मदद करने में ज्यादा ध्यान लगाएंगे.

इरफान पठान ने क्या कहा?

धोनी के साथ खेलने का अनुभव रखने वाले पठान ने कहा कि धोनी का खिलाड़ियों को मैच जीतना सिखाना है, न कि ऑक्शन में हिस्सा लेना. उन्होंने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा, “धोनी को समझते हुए मुझे नहीं लगता कि वो ऑक्शन टेबल पर बैठेंगे. वो एक मेंटॉर हैं और ऑक्शन के लिए बैठना उनकी भूमिका नहीं है. उनका काम खिलाड़ियों की मेंटॉरशिप करना है, उनके साथ अपना अनुभव बांटना है, उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करना है और CSK को जिताना सिखाना है.”

धोनी नहीं देते दखल

पठान ने धोनी की एक खासियत का जिक्र करते हुए कहा कि वो बेवजह की दखल नहीं देते. पठान ने कहा, “ऑक्शन के फैसले टीम मैनेजमेंट पर छोड़ दिए जाते हैं. धोनी चीजों को आसान और सरल रखना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि जो लोग काम जानते हैं, वो ही उसे करें. CSK के पास एक दमदार मैनेजमेंट और थिंक टैंक है, जो कई साल से खिताब जीतने वाली टीम बना रहा है और धोनी उन पर भरोसा करते हैं.”

सुमित सुन्द्रियाल
सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More