400 करोड़ के बेहद करीब पहुंची हनुमान अंश, 51वें दिन भी द वन-पैराडाइज का मजबूती से किया मुकाबला

400 करोड़ के बेहद करीब पहुंची हनुमान अंश, 51वें दिन भी द वन-पैराडाइज का मजबूती से किया मुकाबला

हनुमान अंश सिनेमाघरों में अपने ताबड़तोड़ कलेक्शन से लगातार फैंस को चौंकाए हुए है. ये अब तक के इतिहास की हिंदी भाषा की सबसे बड़ी स्लीपर हिट साबित हुई है. आइए जानते हैं फिल्म ने कितने कमा लिए हैं.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 51: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश सिनेमाघरों में रिलीज के 51 दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म ने चमत्कारी कमाई से चौंकाया है और अब ये फिल्म आने वाले समय में भी फैंस का फुल एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है. अपने आठवें वीकेंड में भी ये फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. ऐसे में फिल्म से आने वाले वक्त में भी ऐसे ही अच्छे कलेक्शन की उम्मीद जताई जा सकती है. फिल्म को हालिया रिलीज फिल्मों से भी कोई खास नुकसान होता नजर नहीं आ रहा है.

हनुमान अंश फिल्म के सामने कई सारी फिल्में आईं और गईं. टॉक्सिक जैसी बड़े बजट की फिल्म का आस्तित्व बॉक्स ऑफिस पर से मिट गया. मिर्जापुर फिल्म भी आई और अपना काम कर के निकल गई. अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन, नानी की द पैराडाइज और हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम सिनेमाघरों में आई है. लेकिन ये फिल्में भी हनुमान अंश के कलेक्शन में कोई व्यवधान पैदा नहीं कर पा रही हैं. आइए जानते हैं कि अब तक इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और आने वाले समय में इससे क्या उम्मीद की जा सकती है.

हनुमान अंश ने कितने कमा डाले?

हनुमान अंश फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 51वें दिन यानी 8वें शनिवार को अच्छा कलेक्शन किया है और नेट कलेक्शन के मामले में 6.50 करोड़ रुपये कमा कर दिखा दिए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का अब तक का कुल नेट कलेक्शन 298.03 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 298.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी अच्छा किया है और 37.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 389.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. क्या पता रविवार के दिन ही ये कमाल देखने को मिल जाए.

ये भी पढ़ें- The Vvaan Box Office: ओपनिंग डे पर द वन पर बरसी छठी मैया की कृपा, सिद्धार्थ-तमन्ना की सॉलिड शुरुआत, कितने छापे?

द पैराडाइज-द वन-एवेंजर्स एंडगेम से सामना

शनिवार को हनुमान अंश ने तब 6.50 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई जब इसके सामने पहले से नानी की द पैराडाइज, सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन और हॉलीवुड की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म एवेंजर्स एंडगेम एनकोर सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. ये हनुमान अंश के लिए अब भी एक पॉजिटिव साइन है और आने वाले वक्त में ये फिल्म और भी बड़े कमाल कर के दिखा सकती है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More