Hanuman Ansh: ये फिल्म किसी थेरेपी से कम नहीं…’हुनमान अंश’ की फैन हुईं कंगना रनौत

Hanuman Ansh: ये फिल्म किसी थेरेपी से कम नहीं…’हुनमान अंश’ की फैन हुईं कंगना रनौत

Hanuman Ansh: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश इस वक्त चर्चा में हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रर्दशन किया है. अब कंगना ने फिल्म की जमकर तारीफ की है.

Hanuman Ansh:नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हुनमान अंश’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस फिल्म में शोबिनव सत्यया ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है. फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. हनुमान अंश नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है. नीम करोली बाबा को उनके भक्त प्यार से महाराज जी के नाम से भी जानते हैं. सिर्फ आम लोग ही नहीं सेलेब्स भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. इसमें कंगना रनौत का नाम भी शामिल है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर फिल्म की खूब तारीफ की है.

कंगना ने फिल्म की तारीफ करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को थेरेपी बताया है और सभी से फिल्म देखने की गुजारिश भी की है. उन्होंने लिखा है कि हनुमान अंश कोई फिल्म नहीं है, यह एक सत्संग है.चलिए जानते हैं कंगना ने और क्या-क्या लिखा है?

ये भी पढ़ें: प्रोसित रॉय की साइकोलॉजिकल ड्रामा में हुई वेदिका पिंटो की एंट्री, लक्ष्य संग करेंगी रोमांस

कंगना ने की फिल्म की तारीफ

कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, हनुमान अंश कोई फिल्म नहीं है, यह एक सत्संग है. नीम करोली बाबा के प्रत्यक्ष अनुभव वाले लोगों की छोटी-छोटी कहानियों को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है. अपनी थेरेपी छोड़िए और इसे देखने जाइए. . फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक ऐसे छोटे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को खोने के बाद गहरे दुख में है. वह अपनी मां से दोबारा जुड़ने का कोई रास्ता तलाशता है और इसी कोशिश में उसका रुख भगवान की ओर होता है. धीरे-धीरे उसे आस्था, भक्ति और निस्वार्थ सेवा का गहरा मतलब समझ आने लगता है.

Kangna Story

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही हनुमान अंश की कमाई?

शुरुआत में हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की. इसके बाद भी शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म की रफ्तार ज्यादा नहीं बढ़ी. दो हफ्ते पूरे होने तक भारत में इसकी घरेलू कमाई सिर्फ 1.48 करोड़ रुपये थी. हालांकि, फिल्म की किस्मत तीसरे हफ्ते में अचानक बदल गई। 17वें दिन दर्शकों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने एक दिन में 2.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. इसके बाद फिल्म की कमाई में तेजी जारी रही. 25वें दिन तक हनुमान अंश ने भारत में 45.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 53.43 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More