दिशा पाटनी ने शेयर की ‘आवारापन 2’ की अनदेखी तस्वीरें, बंपर सक्सेस के बाद लिखी ये बातें

दिशा पाटनी ने शेयर की ‘आवारापन 2’ की अनदेखी तस्वीरें, बंपर सक्सेस के बाद लिखी ये बातें

अवारापन 2 की धमाकेदार सफलता के बाद एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग और सेट की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. इसी के साथ उन्होंने फिल्म की टीम और फैंस को शुक्रिया किया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्म ‘अवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में दिशा पाटनी के अलावा इमरान हाशमी और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी थे. आज दिशा पाटनी ने फिल्म की शूटिंग और सेट की कुछ अनदेखी तस्वीरें और अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

तस्वीरों में दिशा फिल्म में अपने किरदार जारा सिंह के लुक में दिख रही हैं. कुछ तस्वीरों में दिशा अपने को-स्टार इमरान हाशमी के साथ नजर आ रही हैं. इसके अलावा कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस फिल्म की पूरी टीम के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं.

दिशा से पहले इमरान हाशमी ने फिल्म को लेकर अपनी फीलिंग शेयर की थी. उन्होंने फिल्म को एक इमोशनल एक्शन म्यूजिकल बताया, जिसमें शानदार विजुअल्स और म्यूजिक देखने-सुनने को मिलता है. इमरान का मानना है कि इस फिल्म का असली मजा सिनेमाघर में दर्शकों के साथ फिल्म देखते हुए ही आएगा.

दिशा ‘अवारापन 2’ से पहले मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आई थीं. वहीं आने वाले वक्त में वो 'संघमित्रा' में श्रुति हसन के साथ दिखाई देने वाली हैं.