इंजीनियरिंग छोड़ चुनी एक्टिंग, किया स्ट्रगल, 76 साल का वो बॉलीवुड ‘विलेन’ जो जिम में बिताता है घंटों, फिटनेस कर देगी हैरान

इंजीनियरिंग छोड़ चुनी एक्टिंग, किया स्ट्रगल, 76 साल का वो बॉलीवुड ‘विलेन’ जो जिम में बिताता है घंटों, फिटनेस कर देगी हैरान

एक्टर शरत सक्सेना ने इंडस्ट्री में काफी समय बताया है. अब उनकी स्क्रीन प्रजेंस तो उतनी नहीं है. लेकिन 76 साल की उम्र में वे अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल होते हैं.

बॉलीवुड फिल्मों में कई सारे ऐसे कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से माहौल बनाया है. किसी ना किसी रोल में वे नजर आते रहते हैं और अपनी स्क्रीन प्रजेंस से कमाल कर जाते हैं. ऐसे ही एक एक्टर हैं शरत सक्सेना.

साल 1974 में अमिताभ बच्चन की बेनाम फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. अपने करियर के अधिकांश रोल्स उन्होंने साइड विलेन के ही किए. एक्टर ने अपने करियर में 250 के करीब फिल्मों में काम किया. उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और पंजाबी फिल्मों में काम किया.

एक्टर को इंडस्ट्री में 52 साल का वक्त हो चुका है और वे सबसे एक्सपीरियंस्ड एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं. उन्होंने एजेंट विनोद, देस परदेस, काला पत्थर, दोस्ताना, लूटमार, शान, बॉक्सर, पुकार, सागर, कर्मा, मिस्टर इंडिया, अग्निपथ और घायल जैसी फिल्मों में काम किया.

2000 के बाद भी वे सपोर्टिंग रोल्स में सक्रिय रहे. जोश अजनबी, बागवान, हासिल, बाबुल, फना, कृश, बॉडीगार्ड, जॉन डे, बजरंगी भाईजान, सिंघम रिटर्न्स, रेस 3, दबंग 3 और तड़प जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा लिस्ट में साली मोहब्बत और ग्रेट ग्रांड सुपरहिरो जैसी फिल्मों का नाम भी आता है.