ICC Schedule: भारत में 9 अक्टूबर से होगा वर्ल्ड कप, ICC ने 12 टूर्नामेंटों की तारीखों का किया ऐलान

ICC Schedule: भारत में 9 अक्टूबर से होगा वर्ल्ड कप, ICC ने 12 टूर्नामेंटों की तारीखों का किया ऐलान

ICC ने हाल ही में बाली में हुई बैठक में 2028 से 2035 तक होने वाले मेंस टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल विंडो पर मुहर लगाई, जिसमें 2 वनडे वर्ल्ड कप, 4 टी20 वर्ल्ड कप और 4 WTC फाइनल शामिल हैं.

क्रिकेट फैंस को बेसब्री से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 और वनडे वर्ल्ड कप 2027 का इंतजार है. इन दोनों ही बड़े ICC इवेंट्स में एक साल से भी कम वक्त बचा है और इनका काउंटडाउन शुरू हो गया है. मगर फैंस की बेकरारी को बढ़ाने के लिए अब ICC ने अगले 12 टूर्नामेंटों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. ICC ने 2028 से 2035 के बीच 7 साल के अंदर मेंस क्रिकेट के वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आयोजनों की तारीखों का खुलासा किया है.

रविवार 15 नवंबर को ICC ने ये बड़ा ऐलान किया. इंडोनेशिया के बाली में कुछ दिनों पहले हुई बैठक में ICC आने वाले बड़े मेंस टूर्नामेंटों की अवधि और शेड्यूल विंडो पर चर्चा की और इन पर मुहर लगाई. इसमें 2028 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से लेकर 2035 के वनडे वर्ल्ड कप तक शामिल हैं. हालांकि इनमें 2032 से 2035 के बीच 2 टी20 वर्ल्ड कप, 2 WTC फाइनल और एक-एक चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप की मेजबानी का ऐलान अभी नहीं हुआ है.

भारत में कब होंगा वर्ल्ड कप?

सबसे पहले बात भारत में होने वाले टूर्नामेंट्स की. 2028 से 2035 के बीच मौजूदा योजना के तहत भारत में चैंपियंस ट्रॉफी 2030 और वनडे वर्ल्ड कप 2031 आयोजित होना है. ये दोनों ही टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर के दौरान होंगे. चैंपियंस ट्रॉफी 2030 का आयोजन 9 से 28 अक्टूबर के बीच होगा. वहीं वर्ल्ड कप 2031 के लिए 9 अक्टूबर से 23 नवंबर का वक्त तय किया गया है. वर्ल्ड कप में भारत के साथ बांग्लादेश भी मेजबान होगा.

जानिए पूरा कार्यक्रम

इस अवधि में कौन-कौन से टूर्नामेंट कब खेले जाएंगे, इसकी पूरी लिस्ट इस तरह है –

साल टूर्नामेंट मेजबान तारीख
2028 T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 12 अक्टूबर – 12 नवंबर
2029 WTC फाइनल इंग्लैंड 8 – 12 जून
2029 चैंपियंस ट्रॉफी भारत 9 अक्टूबर – 28 अक्टूबर
2030 T20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड 4 जुलाई – 4 अगस्त
2031 WTC फाइनल इंग्लैंड 1216 जून
2031 ODI वर्ल्ड कप भारत, बांग्लादेश 9 अक्टूबर 23 नवंबर
2032 T20 वर्ल्ड कप (अभी तय नहीं) 14 अक्टूबर 14 नवंबर
2033 WTC फाइनल (अभी तय नहीं) 913 जून
2033 चैंपियंस ट्रॉफी (अभी तय नहीं) 223 अक्टूबर
2034 T20 वर्ल्ड कप (अभी तय नहीं) 6 जुलाई 6 अगस्त
2035 WTC फाइनल (अभी तय नहीं) 7 जून -11 जून
2035 ODI वर्ल्ड कप (अभी तय नहीं) 2 अक्टूबर 18 नवंबर

सुमित सुन्द्रियाल
सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More