अभी छोटा सा ट्रेलर दिखाया है… हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
हरियाणा के मशहूर सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर अचानक फायरिंग की खबर सामने आई है. खुद लॉरेंस गैंग से ताल्लुक रखने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली है.
हरियाणा के मशहूर सिंगर दिलेर खरकिया यूथ के बीच काफी फेमस हैं. उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.दिलेर खरकिया की कार पर अचानक फायरिंग की गई है. लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस बात की जिम्मेदारी भी ली है.पार्किंग में खड़ी दिलेर खरकिया की रेंज रोवरकार पर अचानक फायरिंग की गई. फिलहाल सिंगर घटना के दौरान वहां मौजूद नहीं थे और पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं. वे इस हादसे में बाल-बाल बचे हैं. अभी सिंगर की ओर से इस हादसे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि लॉरेंस गैंग से ताल्लुक रखने वाले अनिल पंडित और हिमांशु सोनिपत ने इसकी जिम्मेदारी ली है.
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर कार पर फायरिंग की खबर ने सभी को दहला दिया है. इसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए अनिल पंडित हिमांशु सोनीपत, हरमन संधु और हरि बॉक्सर ने ली है. जारी किए गए नोट में हिमांशु ने कहा है कि उनके बड़े भाई अनिल पंडित ने दिलेर खारकिया को कई बार समझाया है लेकिन वो समझने के लिए तैयार नहीं हो रहा है. बता रहे हैं कि पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से क्या लिखा गया है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी
राम-राम सारे भाई ने, मैं हिमांशु सोनीपत लॉरेंस बिश्नोई गैंग से. आज यह जो दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग हुई है, इसकी जिम्मेवारी हम लेते हैं. मैं और मेरा बड़ा भाई अनिल पंडित, भाई हरमन संधू और भाई रोहित सोनीपत. मेरे बड़े भाई अनिल पंडित ने इसको कॉल करके समझाया था, लेकिन इसको बात समझ में नहीं आई. अभी तो इसको यह छोटा सा ट्रेलर दिखाया है. अभी तो सिर्फ गोली गाड़ी पर ही मारी है, टाइम रहते लाइन पे आ जा नहीं तो अगली बार यह गोली सीधा माथे पर मारेंगे. और यह जो हमारे फोन कॉल का टाइम पर जवाब नहीं दे रहे ना, टाइम रहते लाइन पे आ जाओ नहीं तो तुम्हारा भी यही अंजाम होगा. लॉरेंस भाई हमारा बड़ा भाई है. लॉरेंस भाई के खिलाफ किसी ने बोलने की कोशिश की ना, उसे बोलने लायक नहीं छोड़ेंगे.
ये भी पढ़ें- मैंने साड़ी डबल कर ली थी16 साल की मंदाकिनी ने कैसे किया था राम तेरी गंगा मैली में वो झरने वाला सीन?
इन स्टार्स को भी बिश्नोई गैंग ने धमकाया
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पिछले कुछ सालों से ज्यादा हरकत में आई है और बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को धमका चुकी है. इस गैंग ने सलमान खान के घर पर ना सिर्फ फायरिंग की जिम्मेवारी ली बल्कि उन्हें कई बार धमकी भरे पत्र भी लिखे. वहीं बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को भी लव जिहाद फैलाने और हिंदू संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने के तर्ज पर धमकाया है. इसके अलावा शाहरुख खान, बी प्राक, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं.




