दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ कूल, सड़कें पानी से लबालब
आईएमडी ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली के कई इलाकों में आज देर रात से झमाझम बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश ने न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत दी बल्कि उमस से भी निजात दिलाई है. बता दें कि शनिवार को मौसम विभाग (आईएमडी) ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताते हुए कहा था कि रविवार को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.
आईएमडी ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the National Capital.
(Visuals from AIIMS) pic.twitter.com/Np6IpCDP7J
— ANI (@ANI) August 2, 2025
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया जो कि संतोषजनक श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बेहद खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है.
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the National Capital.
(Visuals from Motibagh and RK Puram) pic.twitter.com/mE9oKCKMrV
— ANI (@ANI) August 2, 2025
खबर अपडेट हो रही है…